लाइव टीवी

क्या आप खाना पसंद करेंगे 'Gold Pan'? यहां जाएं इतने रुपए में मिलेगा ये पान

Updated Apr 05, 2021 | 18:16 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Gold pan: दिल्ली के कनॉट प्लेस पर स्थित Yamu's Panchaayat में अब एक नया पान मिलने लगा है। ये गोल्ड पान है और इसकी कीमत 600 रुपए है।

Loading ...
रैफेलो गोल्ड पान

नई दिल्ली: कई लोग पान खाना काफी पसंद करते हैं। पान को लेकर कई तरह के प्रयोग भी किए जाते हैं। बाजार में कई अलग-अलग तरह के पान मिलते हैं। ये पान फलेवर में भी अलग होते हैं। अब नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित 'यामू की पंचायत' नाम के पान पार्लर पर 'शुद्ध सोने' का पान मिल रहा है।

पार्लर के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें महिला इस 'गोल्ड पान' को बना रही है। इसमें उपयोग की जाने वाली सामग्री हैं- मीठी चटनी, गुलकंद, खजूर, इलायची, देसी नारियल आदि। अंत में वह पान पर 'गोल्ड वर्क' चढ़ाती हैं। इस पान की कीमत 600 रुपए है। इसे यह रैफेलो गोल्ड पान नाम दिया गया है।

यहां पर कई प्रकार के पान आपको खाने को मिलेंगे। चॉकलेट पान से लेकर फायर पान तक यहां ऐसी किस्मों की लिस्ट काफी लंबी है। अब गोल्ड पान इसे अलग ही स्तर पर ले गया है। जब से यह पोस्ट किया गया था, वीडियो वायरल हो गया है। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही नहीं, बल्कि इसे दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया गया है।  

पान के शौकीन इसे जरूर खाना पसंद करेंगे। सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।