लाइव टीवी

प्रियंका गांधी ने शेयर की राहुल के साथ तस्वीर लिखा-मैंने अपने भाई से प्रेम, सत्य और धैर्य का साथ सीखा

Updated Aug 03, 2020 | 21:34 IST

Rahul gandhi and Priyanka share photos: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी एक दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं, दोनों नेताओं ने ट्विटर पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Loading ...
राहुल और प्रियंका गांधी की बहन-भाई की जोड़ी राजनीति में हमेशा से ही चर्चाओं में रहती है

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को सोशल मीडिया में एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें शेयर कर लोगों को रक्षाबंधन की शुभकमानाएं दीं। राहुल गांधी ने प्रियंका से गले मिलने वाली एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'आप सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।'

प्रियंका ने भी अपने भाई के साथ की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा, 'हर सुख-दुख में साथ रहते हुए मैंने अपने भाई से प्रेम, सत्य और धैर्य का साथ सीखा है। मुझे ऐसा भाई मिलने पर गर्व है। समस्त देशवासियों को पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।'

वहीं राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो उन्हें गले लगा रहे हैं, राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'Wishing every one a happy #RakshaBandhan. आप सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।'


राहुल और प्रियंका गांधी की बहन-भाई की जोड़ी राजनीति में हमेशा से ही चर्चाओं में रहती है पिछले साल लोकसभा चुनावों में रैलियों के दौरान प्रियंका गांधी बहुत सक्रिय दिखी थीं और उन्हें भाई राहुल के स्थान पर भी देखा जाने लगा था। कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।