लाइव टीवी

Viral Video: रूस- यूक्रेन संकट के बीच रिपोर्टर का वीडियो वायरल, 6 भाषाओं में रिपोर्टिंग करते आए नजर

Updated Feb 23, 2022 | 12:05 IST

Reporter Viral Video: दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो एक से ज्यादा भाषाओं की जानकारी रखते हैं। लेकिन, कुछ लोग पांच या उससे ज्यादा भाषाओं में पारंगत होते हैं। इस रिपोर्टर ने एक साथ छह भाषाओं का इस्तेमाल कर लोगों को चौंका दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
रिपोर्टर ने लोगों को चौंका दिया
मुख्य बातें
  • रिपोर्टर का अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • यूक्रेन से 6 भाषाओं में रिपोर्टर ने की रिपोर्टिंग
  • दुनियाभर में छाया रिपोर्टर का वीडियो

Reporter Viral Video: रूस और यूक्रेन (russia ukraine crisis) के बीच संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच कभी भी जंग छिड़ सकती है। लिहाजा, दोनों देशों के लाखों सैनिक आमने-सामने हैं। आलम ये है कि इस समय पूरी दुनिया की नजरें इन दोनों देशों पर टिकी हैं। इतना ही नहीं इस मामले को दुनियाभर की मीडिया कवर कर रही है। इसी क्रम में इस विवाद को लेकर एक रिपोर्टर का वीडियो तेजी से वायरल- (Viral Video) हो रहा है। जो एक, दो, तीन नहीं बल्कि 6 भाषाओं में रिपोर्टिंग करते नजर आया। 

आमतौर पर आपने लोगों ने एक, दो, तीन या ज्यादा से ज्यादा चार भाषाओं में बातचीत करते देखा होगा। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उससे भी आगे हैं और कई भाषाओं में पारंगत होते हैं। इस रिपोर्टर को देखने के बाद तो यही लगता है। वायरल वीडियो यूक्रेन से सामने आया है, जहां एक रिपोर्टर छह अलग-अलग भाषाओं में रिपोर्टिंग करते नजर आया। इस रिपोर्टर का नाम फिलिप क्रॉथर बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस अंदाज में वो रिपोर्टिंग कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, क्रॉथर एक साथ अंग्रेजी, लक्जमबर्ग, स्पेनिश, पुर्तगाली, फ्रेंच और जर्मन भाषाओं में रिपोर्टिंग कर रहे हैं। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  'पीली साड़ी' वाली महिला ने इस बार क्यों बदला अपना लुक? रीना द्विवेदी के बारे में जानें दिलचस्प बातें

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। उनका यह वीडियो अब पूरी दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को खुद फिलिप क्रॉथर ने शेयर किया है। इस वीडियो को 18 मिलियन से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, एक लाख 56 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, 27 हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। वहीं, कई लोग इस रिपोर्टर की तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ लोग मजे लेते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।