लाइव टीवी

अकेला देख लड़के ने किया हमला, फिर लड़की ने अगले ही मिनट लात-घूंसों से दिखाए दिन में तारे

Updated Jul 15, 2022 | 17:23 IST

Girl Boy Fight Video: लड़कियां जूडो, कराटे, टायक्वांडो, कुंग फू आदि सीखने लगी हैं। जिससे मुश्किल परिस्थितियों में वह डटकर मुकाबला कर सकें। इसके साथ ही अपनी आत्मरक्षा भी कर सकें। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़का-लड़की से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
लड़का लड़की की लड़ाई
मुख्य बातें
  • लड़की को अकेला देखकर शख्स ने किया हमला
  • अगले ही पल लड़के को हो गया अपनी गलती का अहसास
  • लड़की ने लात-घूंसों से दिन में दिखा दिए तारे

Girl Boy Fight Video: पहले का जमाना चला गया। अब लड़कियां भी सेल्फ डिफेंस को लेकर काफी जागरूक हो गई हैं। आप अक्सर देखेंगे कि लड़कियां भी अब फिटनेस सेंटर और हेल्थ क्लब में जाने लगी हैं। इसके अलावा वह सेल्फ डिफेंस वर्कआउट भी करने लगी हैं। लड़कियां जूडो, कराटे, टायक्वांडो, कुंग फू आदि सीखने लगी हैं। जिससे मुश्किल परिस्थितियों में वह डटकर मुकाबला कर सकें। इसके साथ ही अपनी आत्मरक्षा भी कर सकें। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़का-लड़की से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो ऐसा है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में एक लड़की जिस तरह से अपने जोरदार मुक्कों और घूसों से लड़के को धूल चटाती है, वह वाकई में देखने लायक है। वीडियो में आप देख सकते हैंकि एक लड़का बॉक्सिंग रिंग में एक लड़की को अकेला पाकर उस पर अचानक हमला कर देता है। ऐसा करना उसके जीवन की सबसे बड़ी गलती बन जाती है, क्योंकि लड़के को पता नहीं था कि लड़की अपनी आत्मरक्षा करने में माहिर है। इसके बाद लड़की देखते ही देखते लड़के को एक से बढ़कर एक किक मारने लगती है। देखें वीडियो- 

ऐसे-ऐसे लात-घूंसे मारती है लड़की

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की उस लड़के को ऐसी-ऐसी लात और ऐसे-ऐसे घूंसे मारती है कि वह वहीं पर ढेर हो जाता है। इसके बाद सबसे आखिर में लड़की का स्वैग देखते बनता है। लड़के को पहले नहीं पता था कि अकेली लड़की से पंगा लेना उसे भारी पड़ने वाला है। आप देख सकते हैं कि लड़की पलक झपकते ही लड़के को धूल चटा देती है। आपने शायद ही ऐसा नजारा पहले कभी देखा होगा। किसी भी लड़की द्वारा ऐसे किक और बॉक्सिंग मूव्स देखना काफी सुखद लगता है। ऐसा लगता है कि जैसे लड़की कराटे मास्टर है। वीडियो को earth.brains नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही लोग लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स लड़की से इंप्रेस हैं।