लाइव टीवी

विशालकाय सांप को देखते ही पूंछ पकड़कर खींचने लगा दो साल का बच्चा, देखें फिर क्या हुआ

Updated Jul 10, 2022 | 20:48 IST

Shocking Video: अगर दो साल का बच्चे के सामने विशालकाय सांप आ जाए तो यह देखकर उसके मां-बाप की हालत खराब हो जाएगी। लेकिन जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वीडियो में दो साल का एक बच्चा विशालकाय सांप देखकर उसके साथ जो करता है, वह आपके रोंगटे खड़े कर देगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सांप के साथ खिलवाड़
मुख्य बातें
  • दो साल के बच्चे का साहस देख रह जाएंगे दंग
  • विशालकाय सांप की पूंछ पकड़कर खींचता दिखा बच्चा
  • वीडियो देखकर खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

Shocking Video: सांप इस धरती पर पाए जाने सबसे खूंखार जीवों में से एक है। सांप को देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत खराब हो जाती है। सांप किसी भी इंसान के शरीर में सिहरन पैदा कर सकता है। ऐसे में अगर सिर्फ दो साल का बच्चे के सामने विशालकाय सांप आ जाए तो यह देखकर उसके मां-बाप की हालत खराब हो जाएगी। लेकिन जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वीडियो में दो साल का एक बच्चा विशालकाय सांप देखकर उसके साथ जो करता है, वह आपके रोंगटे खड़े कर देगा।

वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चे के सामने विशालकाय सांप आ गया था। सांप को देखकर बच्चे को बिल्कुल भी डर नहीं लगा और वह उसके साथ किसी रस्सी की तरह खेलने लगा। वीडियो ऑस्ट्रेलिया का बताया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि बच्चा एक विशालकाय सांप की पूंछ पकड़कर उसके साथ खिलवाड़ कर रहा है। बच्चे के पिता का नाम मैट राइट ( Matt Wright) बताया जा रहा है। वह ऑस्ट्रेलिया में क्रॉक रैंगलर के नाम से जाना जाता है। देखें वीडियो- 

सांप के साथ खिलवाड़ करता दिखा बच्चा

मैट राइट के बच्चे का नाम बोंजो है। जो अपने गार्डेन में सांप को पूंछ से पकड़कर खींचता दिखाई दिया। उसको ऐसा करते देखकर उसके पिता गर्व से फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं अन्य लोगों ने जब यह वीडियो देखा तो उनकी हालत खराब हो गई। वीडियो को इंस्टाग्राम पर mattwright ने खुद अपने अकाउंट से शेयर किया है। आप देख सकते हैं कि डायपर पहने बच्चा विशालकाय सांप के साथ खिलवाड़ कर रहा है। मैट राइट अपने दो साल के बच्चे को इतने भारी भरकम सांप को काबू करने की ट्रिक बताते नजर आ रहे हैं। वहीं बच्चा भी सांप के साथ मस्ती-मजाक कर रहा है। बता दें कि मैट राइट मगरमच्छों को पकड़ने में महारत हासिल कर चुके हैं।