लाइव टीवी

Viral Video: मछली पकड़ने में मस्त था शख्स, पीछे से भेड़ ने जो किया उसे देख लगाएंगे ठहाके

Updated May 17, 2022 | 15:33 IST

Funny Video: सोशल मीडिया पर भेड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
भेड़ का जलवा तो देखिए...
मुख्य बातें
  • एक शख्स तालाब किनारे मछली पकड़ रहा था
  • पीछे से भेड़ ने जो किया उसे देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो छाया

Funny Video: सोशल मीडिया (Social media) पर रोजना हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर हैरानी होती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर बिना ठहाके लगाए आप नहीं रह पाएंगे। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पंसद आ रहा है और बार-बार इस वीडियो को देखते हुए जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स मजे से तालाब किनारे मछली पकड़ रहा है। शख्स का पूरा फोकस मछली पकड़ने पर है। उसे बिल्कुल ही आभास नहीं है कि आस-पास क्या हो रहा है। तभी चुपके से एक भेड़ वहां पहुंच जाती है। पहले तो भेड़ शख्स के करीब पहुंचती है और धीरे-धीरे पीछे आती है। इसके बाद दौड़ते हुए शख्स के पास जाती है और जोरदार टक्कर मारती है। शख्स सीधे पानी में धड़ाम से जा गिरता है। इतना ही शख्स घबरा जाता है कि आखिर ये क्या हुआ? हालांकि, शख्स भेड़ को कुछ नहीं कहता है और पानी से बाहर निकल जाता है। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  VIDEO: जहरीले सांप के साथ पोज दे रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देख थम जाएगी सांसें!

भेड़ ने मौज करा दी...

वीडियो देखकर जरूर आप ठहाके लगा रहे होंगे। क्योंकि, इस तरह का नजारा विरलय ही देखने को मिलता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Animalbelngjerk' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 18 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 70 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, 15 हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। जबकि, चटकारे लेते हुए इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। तो आपको ये वीडियो कैसा लगा कमेंट कर बताएं।