लाइव टीवी

सुहागरात पर पति के सामने आई इतनी बड़ी सच्चाई, फिर खुला ऐसा राज बदल गई पूरी जिंदगी

Updated Jun 10, 2022 | 12:42 IST

Ajab Gajab News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, यहां एक शख्स को सुहागरात पर पत्नी के बारे में चौंकाने वाली सच्चाई पता चली।

Loading ...
पति के सामने खुला बड़ा राज
मुख्य बातें
  • मध्य प्रदेश के शिवपुरी से अजीबोगरीब मामला सामने आया
  • सुहागरात पर पति के सामने खुला पत्नी का बड़ा राज
  • सच्चाई जान पति रह गया शॉक्ड

Ajab Gajab News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे हड़कंप मच गया। यहां एक पति को सुहागरात पर पत्नी के बारे में ऐसी सच्चाई पता चली, जिससे उसकी पूरी जिंदगी बदल गई। आलम ये है कि इस मामले को लेकर बेचारे शख्स अदालत भी जाना पड़ता है और उसके साथ कई बार मारपीट भी हो चुकी है। तो आइए, जानते हैं क्या है ये चौंकाने वाला मामला?

जानकारी के मुताबिक, एक शख्स की शादी अशोकनगर में रहने वाली युवती के साथ हुई। युवक शादी से काफी खुश था। वहीं, सुहागरात के दिन शख्स को पत्नी के पेट पर टांकों का निशान दिखा। निशान देखकर पति घबरा गया और उसने पत्नी से इसके बारे में सवाल किया। लेकिन, पत्नी ने सही-सही जवाब नहीं दिया। इसके बाद पति ने उस सरकारी हॉस्पिटल में आरटीआई लगाया, जहां पत्नी का ऑपरेशन हुआ था। आरटीआई में जो शख्स को जवाब मिला उसके बार में जानकर वह शॉक्ड रह गया। शख्स को पता चला कि शादी से पहले ही पत्नी प्रेग्नेंट थी। 

ये भी पढ़ें -  इस लिटिल चैंप ने क्यूट अंदाज से जीता लोगों का दिल, वीडियो देख कहेंगे- 'लड़की तो बड़ी तेज है रे बाबा'

शख्स की बदल गई जिंदगी

शादी से तीन पहले उसकी पत्नी ने अबॉर्शन करवाया था। पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी जानबूझकर उसे फंसाना चाहती थी और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। शख्स ने सारे साक्ष्य कोर्ट में भी पेश किए। युवक ने बताया कि पत्नी जैसे ही मायके गई उस पर अशोक नगर में केस दर्ज करवा दिया। इस केस को वो आज तक लड़ रहा है। इतना ही नहीं न्यायालय में भी उसे छिप-छिपकर जाना पड़ता है। क्योंकि, उसकी पत्नी उसके साथ मारपीट करवा चुकी है। युवक ने अब शिवपुरी एसपी के पास आवेदन दिया है और केस को शिवपुरी ट्रांसफर करवाने की गुहार लगाई है। वहीं, मामले की सच्चाई सामने आने लोग भी हैरान रह गए।