लाइव टीवी

VIDEO: 'हवा' से बात करते हुए जा रही थी बाइक, अचानक सामने आ जाती है दो महिलाएं, फिर जो हुआ...

Updated Jun 06, 2022 | 14:39 IST

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक तेज रफ्तार से जा रही थी। बाइक से सामने अचानक दो महिलाएं आ गई, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह जाएंगे आप।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
चौंकाने वाला मंजर
मुख्य बातें
  • 180 की स्पीड से जा रही थी बाइक
  • बाइक के सामने आई दो महिलाएं
  • कैमरे में कैद हुआ चौंकाने वाला मंजर

Bike Ride Shocking Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना कई तरह के वीडियो शेयर होते हैं, इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो से नजरें नहीं हटती और उन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर एक पल के लिए आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक बाइक 'हवा' से बात करते हुए जा रही थी, तभी सामने से दो महिलाएं रोड क्रॉस करने लगती है। फिर जो होता है उसे देखकर लोगों की सांसें अटक जाती है।  

अक्सर लोगों से सलाह दी जाती है कि तेज रफ्तार में बाइक ना चलाएं। क्योंकि, कई बार बड़ी घटनाएं घट जाती हैं। इसके बावजूद कुछ लोग 'रफ्तार के सौदागर' बने रहते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स तेज रफ्तार में बाइक को भगा रहा है। बाइक की स्पीड करीब 180 के आसपास होती है। तभी सामने से दो महिलाएं रोड क्रॉस करते हुए दिखाई देती हैं। बाइक चालक रफ्तार कम करने की कोशिश करता है, इसके बावजूद स्पीड 100 के आसपास होती है। हालांकि, किस्मत अच्छी थी कि महिलाएं बच जाती है। लेकिन, इस वीडियो को देखकर आप जरूर दहल जाएंगे...

ये भी पढ़ें -  OMG: ये है ग्रेजुएट बिल्ली, ऑनलाइन पढ़ाई के बात इतनी बड़ी यूनिवर्सिटी से मिली डिग्री!

दिल थामकर देखें वीडियो...

वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'indianthrottler'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, 78 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो को खतरनाक बता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह से बाइक चलाना जानलेवा हो सकता है।