लाइव टीवी

Viral Video: कब्र से 'जिंदा' निकला शख्स, अंदर का नजारा देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Updated Apr 25, 2022 | 15:10 IST

Today Viral Video: आज तक आपने कब्र से मुर्दों को निकलते हुए देखा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स कब्र के अंदर से जिंदा निकला।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
कब्र के अंदर से जिंदा निकला शख्स
मुख्य बातें
  • कब्र के अंदर से जिंदा निकला शख्स
  • अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा वीडियो

Shocking Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएगी जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच घूम रहा है, जिसमें कब्र के अंदर से एक शख्स 'जिंदा' निकला। इतना ही नहीं अंदर का नजार देखकर तो लोगों के 'पैरों तले जमीन' खिसक गई। वीडियो देखने के बाद हो सकता है आपको भी बड़ा झटका लगे। क्योंकि, इस तरह का नजार हो सकता है आपने पहले कभी नहीं देखा हो। 

आमतौर पर आपने कब्र से मुर्दों को निकलते देखा होगा या फिर उनके अवशेष देखे होंगे। लेकिन, अगर आप से पूछा जाए कि क्या कभी किसी कब्र से 'जिंदा' आदमी को निकलते देखा है। यकीनन आपका जवाब ना ही होगा। लेकिन, इस वीडियो को देखकर आप दंग रह जाएंगे। क्योंकि, एक कब्र से 'जिंदा' इंसान निकला। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कुछ आदमी कब्र के पास पहुंचे और उसे खोदने लगे। फटाफट लोग पहले मिट्टी हटाते हैं। उसके बाद लकड़ी के फट्टों को हटाते हैं। जैसे ही फट्टे को हटाया जाता है और अंदर का नजारा देखकर सबके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कब्र के अंदर से एक शख्स अचानक उठकर बाहर निकल जाता है। तो पूरा मामला वीडियो में देखें...

ये भी पढ़ें -  Viral: धांसू जुगाड़ से कार को बना दिया 'हेलीकॉप्टर', वीडियो देख कहेंगे, 'मेरा भारत महान'

वीडियो देख लगेगा झटका

वीडियो देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। इस वीडियो को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। आलम ये है कि यह मामला सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'giedde' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।