लाइव टीवी

हायो रब्बा! एक स्कूटी पर इतने लोग, जिसने भी देखा नजारा देखता ही रह गया, देखें वीडियो

Updated May 24, 2022 | 11:58 IST

Stunt Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूटी पर छह लोग सवार नजर आए। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो दंग रह गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
क्या टशन है?
मुख्य बातें
  • सड़क पर दिखा अद्भुत नजारा
  • एक स्कूटी पर सवार थे 6 लोग
  • वीडियो को देखकर दंग रह गए लोग

Stunt Video: आज कल कुछ अलग करने की चाह में लोग ऐसा-ऐसा काम करते हैं, जिसे देखकर 'दुनिया' दंग रह जाती है। कई बार तो लोग इसके लिए अपने जान तक की बाजी लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। क्योंकि, भीड़भाड़ वाली सड़क पर एक स्कूटी पर इतने लोग सवार नजर आए जिसने सबको हैरान कर दिया। आलम ये है कि मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं, इस मामले की छानबीन भी शुरू हो गई है।    

रोजाना सड़क दुर्घटनाएं की खबरें सामने आती रहती हैं। कई घटनाएं तो इसलिए घटती हैं, क्योंकि लोग सड़क यातायात के नियमों का सही से पालन नहीं करते हैं। परिणाम ये होता है कि अपने साथ- साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल देते हैं। अब इस वायरल वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह एक स्कूटी पर इतने लोग एक साथ बैठे हुए हैं। आप देख सकते हैं पांच लोग स्कूटी की सीट पर बैठे हैं, जबकि छठा व्यक्ति एक शख्स के कंधे पर बैठा है। इस तरह से ना केवल यातायात के नियमों का उल्लंघन हो रहा है बल्कि जान का भी खतरा है। इतना ही नहीं कोई हेलमेट में भी नहीं नजर आ रहा है। 

ये भी पढ़ें -  Shocking Video: 'बब्बर शेर' को इस तरह चैलेंज कर रहा था शख्स, 'जंगल के राजा' ने दिन में दिखा दिए तारे

दिल दहलाने वाला वीडियो

अब यह वीडियो वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@HoraRamandeep' नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए शख्स ने लिखा, 'इसने तो फुकरापंती की हदें पार कर दी, एक स्कूटर पर 6 लोग'। इस वीडियो को मुंबई पुलिस और पुलिस कमिश्नर को भी टैग किया गया है। हालांकि, वीडियो में किसी भी शख्स का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। मुंबई पुलिस ने भी इस ट्वीट पर रिएक्शन दिया है और मामले की सटीक जानकारी मांगी है। इस वायरल वीडियो को 55 हजार से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। कई लोग जहां इस वीडियो पर गुस्सा कर रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।