लाइव टीवी

OMG: फोन पर गेम खेल रहा था लड़का, तभी आ गया विशालकाय सांप, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ?

Updated Sep 13, 2021 | 18:14 IST

Snake Video: सोशल मीडिया पर सांप का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, जिस तरह वह एक बच्चे के पास घूम रहा था उसे देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सांप के साथ ये कैसा रिश्ता...
मुख्य बातें
  • घर में फोन पर गेम खेल रहा था बच्चा
  • अचानक आ गया विशालकाय सांप
  • वीडियो देख दंग रह गए लोग


इस दुनिया में कई जीव-जंतु ऐसे हैं, जिनका नाम सुनते ही आमतौर पर लोग डर जाते हैं। इस लिस्ट में एक नाम सांप का भी है, जिसका नाम सुनते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है। ऐसे में जब कभी लोगों का उससे सामना भी होता है तो दुम दबाकर भाग खड़े हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर सांप के कई वीडियोज आपको देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, अब जो वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं हो सकता है आपको उस पर यकीन करना मुश्किल हो जाए। इतना ही नहीं एक पल के लिए आप हैरान भी जरूर हो जाएंगे कि सच में ऐसा भी हो सकता है क्या?

जरा सोचिए, आप अपने घर में आराम से बैठे हैं। मौज-मस्ती कर रहे हैं। फोन देख रहे हैं या फिर कुछ और काम में व्यस्त हैं और अचानक आपके घर में सांप घुस जाए और चुपचाप आपके पास पहुंच जाए तो किस तरह का रिएक्शन होगा? जाहिर सी बात है कि चीख निकल जाएगी? कुछ लोग तो डर से कांपने लगेंगे। लेकिन, इस  वीडियो को देखने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे। क्योंकि, बच्चा बड़े आराम से घर में अकेले सोफे पर लेटे हुए फोन पर मस्ती से गेम खेल रहा है। वहीं, चुपके से एक विशालकाय सांप घर के अंदर घुसकर उसके पास पहुंच जाता है। सांप भी सोफे पर पहुंचकर इधर-उधर घूमते रहता है और बच्चा मस्ती में गेम खेल रहा होता है। देखें वीडियो...

सांप के साथ ये कैसा रिश्ता...

बच्चे को देखकर बिल्कुल ही नहीं लगता है उसे सांप का बिल्कुल ही खौफ है। ऐसे लग रहा है जैसे सांप उसका दोस्त हो और वह उसकी रक्षा कर रहा है। लेकिन, जिसने भी इस वीडियो को देखा वह दंग रह गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'snakes.mania'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और काफी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। कुछ का कहना है कि यह काफी खतरनाक हो सकता है। जबकि, कुछ का कहना है कि यह सांप एक दिन बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है।