लाइव टीवी

Shocking Video: घर की बालकनी में खतरनाक सांपों का जमावड़ा, नजारा देख फटी रह जाएंगी आंखें

Updated May 19, 2022 | 11:17 IST

Snake Viral Video: ऑस्ट्रेलिया से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। यहां एक घर की बालकनी में एक साथ इतने सांप दिखे, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सांपों का अड्डा
मुख्य बातें
  • ऑस्ट्रेलिया से चौंकाने वाला वीडियो आया सामने
  • बालकनी में एक साथ इतने सांप को देखकर चौंक गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Snake Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर सांपों के काफी वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कभी कोई सांप के साथ खेलते हुए नजर आता है, तो कभी कोई अजीबोगरीब तरीके से उसके साथ मस्ती कर रहा होता है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। एक बार फिर सांप का ऐसा वीडियो (Snake Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, एक साथ कई खतरनाक सांपों ने घर की बालकनी में अड्डा जमाए रखा था, नजारा ऐसा था जिसे देखकर कोई भी कांप जाए। 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया का है। बुडेरिम में एक घर में खतरनाक अजगरों का जमावड़ा था। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को सनशाइन कोस्ट स्नेक कैचर्स ने शेयर किया है। वीडियो के साथ लिखा, 'एक साथ 4 बड़े कार्पेट अजगर। यह हमेशा नहीं होता, लेकिन प्रजनन के मौसम में कई घरों में सांपों को पकड़ने के लिए हमें बुलाया जाता है। यहां दो से तीन दिन में 4 कार्पेट अजगर और 6 सांप मिले'। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह सांप बालकनी में मजे से इधर-उधर घूम रहे हैं। देखकर ऐसा लगता है जैसे उनका ये घर है और सभी आराम फरमा रहे हैं। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  Optical Illusion: इस तस्वीर में कहां है मेंढक, ढूंढते-ढूंढते लोगों के पसीने छूट गए, क्या आपको आया नजर ?

दिल दहलाने वाला नजारा

कुछ लोग जहां इस वीडियो को देखकर सन्न हैं। तो कुछ लोगों का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया में ये आम बात है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, सैकड़ों लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर मजे लेते हुए लोग इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक ने यहां तक कहा कि लगता है मुझे ऑस्ट्रेलिया जाने की जरूरत है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।