लाइव टीवी

Shocking Video: घर में घुस गया था जहरीला सांप, फिर महिला ने जो किया उसे देख सहम जाएंगे आप

Updated Sep 07, 2021 | 17:15 IST

Snake Video: एक महिला के घर में खतरनाक सांप घुस गया था। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अकेले सांप को बाहर भगाया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
महिला ने कुछ इस तरह सांप को घर से भगाया...
मुख्य बातें
  • घर में घुस गया जहरीला सांप
  • महिला ने डंडे से सांप को भगाया
  • वीडियो देख लोग रह गए दंग

Snake Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं सांप का नाम सुनते ही आमतौर पर लोग हैरान हो जाते हैं। ऐस में जरा सोचिए, जब किसी का सामना सांप से हो जाए तो उसकी क्या हालत हो जाएगी। जाहिर सी बात रोंगटे खड़े हो जाएंगे और लोग दुम दबाकर दूर भाग खड़े होंगे। सोशल मीडिया पर भी सांप के कई मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। ऐसे में सांप का एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि, महिला ने जिस बहादुरी से सांप को घर के बाहर उसे देखकर लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। 

वैसे तो सांप जंगलों में, नदियों, पेड़-पौधों पर पाए जाते हैं। लेकिन, कई रिहायशी इलाकों में भी आपको खतरनाक सांप नजर आ जाएंगे। इतना ही नहीं कभी-कभी तो घरों में भी खतरनाक और जहरीले सांप दिख जाते हैं। मीडिया में भी इस तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, एक महिला के घर में खतरनाक सांप घुस गया था और कुंडली मारकर बैठा हुआ था। ऐसे में एक बुजुर्ग महिला ने सांप को भगाने के लिए हिम्मत जुटाई और एक लकड़ी के सहारे सांप को भगाने में जुट गई। महिला जैसे ही सांप को भगाने की कोशिश करती है वह फन उठाकर महिला की ओर देखने लगता है। इसके बावजूद भी महिला हिम्मत नहीं हारी और उसे भगाती रहती है। आखिरकार महिला सांप को बाहर निकालने में कामयाब हो जाती है। देखें वीडियो...

हैरान करने वाला है वीडियो

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। क्योंकि, अक्सर सांप को देखने के बाद लोग भाग खड़े होते हैं। लेकिन, इस महिला की हिम्मत देख लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो IAS ऑफिसर सुप्रिया साहू ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने उस महिला की भी तारीफ की है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय कमेंट कर जरूर बताएं।