लाइव टीवी

विमान में नहीं ले जा सकते सांप, फ्लाइट में चढ़ने से पहले लड़के से उतरवाई ये टी-शर्ट

Updated Dec 28, 2019 | 14:22 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

No Snake in Flight: एयरपोर्ट पर फ्लाइट में सवार होने से पहले कुछ अधिकारियों ने एक 10 साल के लड़के की टी शर्ट उतरवाई जिस पर हरे रंग का सांप बना हुआ था।

Loading ...
लड़के को फ्लाइट में चढ़ने से पहले उतारनी पड़ी सांप वाली टी शर्ट

जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका: बीते समय में फ्लाइट में लोगों के सांप ले जाने की कई घटनाएं सामने आती रही हैं जबकि विमान में इन जीवों को ले जाने पर पाबंदी होती है। लेकिन हाल ही में इससे जुड़ी एक विचित्र घटना सामने आई है, जहां एक 10 वर्षीय लड़के को दक्षिण अफ्रीका में एक विमान में चढ़ने से पहले इसलिए अपनी टी-शर्ट बदलने के लिए कहा गया क्योंकि उस पर एक सांप बना हुआ था। बच्चे ने एक काली टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिस पर एक बड़ा हरे रंग का सांप बना हुआ था।

इस घटना के दौरान वेलिंगटन के रहने वाले स्टीवी लुकास अपने माता-पिता के साथ न्यूजीलैंड से दक्षिण अफ्रीका अपने दादा-दादी के साथ यात्रा कर रहे थे। परिवार के विमान में चढ़ने से ठीक पहले, जोहान्सबर्ग हवाई अड्डे के सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि फ्लाइट में सांप के खिलौने और सांप के प्रिंच वाले कपड़ों की अनुमति नहीं है।

सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि इससे यात्रियों या चालक दल के सदस्यों को परेशानी हो सकती है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद मार्गा लुकास ने अपने बेटे को शर्ट पहनने के लिए कहा।

एयरपोर्ट अधिकारियों की ओर से इस बारे में बयान जारी करते हुए कहा गया, 'सुरक्षा अधिकारियों को यह निर्धारित करने का अधिकार है कि कोई चीज साथी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को नुकसान पहुंचा सकती है या नहीं।'

इस महीने की शुरुआत में, एक हवाई जहाज में छिपाकर एक अजगर को ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड ले जाने की कोशिश करने की घटना सामने आई थी। क्वीन्सटाउन एयरपोर्ट पर सांप के रनवे पर गिरने के बाद, इसे अगली फ्लाइट के पायलट ने देखा था।

फरवरी में, एक यात्री के जूते के अंदर छिपाकर एक अजगर को फ्लाइट में 14,900 किलोमीटर की दूरी तक ले जाने की घटना सामने आई थी। सांप को जूते के अंदर घुसा देख एक यात्री के होश उड़ गए। फ्लाइट में अचानक सांप ने अपनी खाल उतारनी शुरु कर दी थी जिसके बाद इस पर यात्रियों का ध्यान गया।