लाइव टीवी

Viral: अब ऑटो मैकेनिक के गाने पर 'फिदा' हुए आनंद महिन्द्रा, वीडियो शेयर कर कही ये बात

Updated Dec 30, 2021 | 10:06 IST

आनंद महिन्द्रा ने ट्विटर पर एक ऑटो मैकेनिक का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मैकेनिक 'दोस्ती' फिल्म का गाना गा रहा है। गाना सुनकर लोग उसके फैन हो रहे हैं और वीडियो वायरल हो गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
ऑटो मैकेनिक ने जीता लोगों का दिल
मुख्य बातें
  • ऑटो मैकेनिक ने गाया जबरदस्त अंदाज में गाना
  • आनंद महिन्द्रा भी हुए मुरीद
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर चर्चाएं होती ही रहती हैं। इनमें कई बार चीजें दिल को सुकून देने वाली होती है। वहीं, कुछ के बारे में जानकर हैरानी भी होती है। जबकि, कुछ मामले ऐसे होते हैं जो लोगों के दिलों को जीत लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स ने गाना गाकर सबका दिल जीत लिया है। आलम ये है कि लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इतना ही नहीं जानेमाने उद्योगपति आनंद महिन्द्रा (Anand Mahindra) भी उस शख्स पर 'फिदा' हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर जानेमाने बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा काफी एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर वो ऐसे-ऐसे वीडियो शेयर करते रहते हैं, जो लोगों के लिए मिसाल बन जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक दिव्यांग रिक्शे वाले का वीडियो शेयर किया था। उसका अंदाज देखकर उन्होंने उसे नौकरी का भी ऑफर किया है। वहीं, अब उन्होंने एक ऑटो मैकेनिक का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गाना गाते हुए नजर आ रहा है। मैकेनिक ने जिस सुरीली आवाज में गाया उसने लोगों का दिल जीत लिया। 

ऑटो मैकेनिक ने जीता लोगों का दिल

आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हर कलाकार पहले शौकिया होता है- एमर्सन। इस शख्स के गैरेज में गाड़ियों का काम होता है, लेकिन इसके टैलेंट ने उसे सुकून का गैरेज बना दिया।' वीडियो में आप देख भी सकते हैं किस तरह वह 'दोस्ती' फिल्म का गाना 'आवाज मैं ना दूंगा' गा रहा है। लोगों को यह गाना काफी पसंद आ रहा है और मैकेनिक का वीडियो वायरल (ViVral Video) हो गया है। लाखों लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं और शख्स की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।