लाइव टीवी

Video: स्कूली बच्चे ने क्लासरूम में दिखाया ऐसा जादू, देखकर टीचर के उड़ गए होश

Updated Jun 19, 2022 | 13:55 IST

Students Showing Magic: एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। यह वीडियो एक स्कूल का है। जिसमें एक बच्चा क्लासरूम में जादी दिखाता नजर आ रहा है। इस बच्चे का जादू देखकर क्लासरूम के अन्य बच्चों समेत टीचर भी हैरान रह जाते है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बच्चे का जादू
मुख्य बातें
  • बच्चे ने क्लासरूम में दिखाया जादू
  • बच्चे का जादू देख उड़ जाएंगे होश
  • जादू देख टीचर भी हुए हैरान

Students Showing Magic: 'जादू' हर किसी को पसंद आता है। जिन्हें यह पता होता है कि जादू जैसी कोई चीज नहीं होती है, बल्कि यह हाथ की सफाई का कमाल होता है। उन लोगों को भी जादू देखने में मजा आता है। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। यह वीडियो एक स्कूल का है। जिसमें एक बच्चा क्लासरूम में जादी दिखाता नजर आ रहा है। इस बच्चे का जादू देखकर क्लासरूम के अन्य बच्चों समेत टीचर भी हैरान रह जाते है।

वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बच्चे को अपने क्लासरूम में खड़े हुए देखा जा सकता है। आप देख सकते हैं कि इस बच्चे के अगल-बगल क्लास के कई सारे बच्चे खड़े हैं। सभी बच्चे उस छात्र को घेरकर खड़े होते हैं। वीडियो देखकर ही पता चल रहा है कि यह बच्चा कुछ अलग करने वाला है। इसके बाद वह बच्चा अपने दोनों हाथों को आगे करता है। आप देख सकते हैं कि उसके दोनों हाथों में एक-एक कंचा रखा हुआ है। वह अपने हाथों में रखे कंचों (Marbles) को सभी लोगों को दिखाता है।

ये भी पढ़ें- गजब: 64 साल के बुजुर्ग चाचा खेलते हैं जबरदस्त फुटबॉल, Video देखकर हो जाएंगे दीवाने

बच्चे ने अपने 'जादू' से कर दिया हैरान

इसके बाद वह अपने हाथ पलटकर कंचों को उनके नीचे टेबल पर रख देता है और उन्हें दोनों हाथों से ढक लेता है। यहीं से जादू शुरू होता है। जिस तरह उसने अपने दोनों हाथों को नीचे किया, उससे तो उसके दोनों हाथों के नीचे एक-एक कंचा होना चाहिए। हालांकि जब वह दोनों हाथ हटाता है तो अन्य बच्चों के साथ-साथ टीचर भी दंग रह जाता है। दरअसल, दोनों कंचे उसके एक ही हाथ में पहुंच जाते हैं। इसके बाद वहां मौजूद बच्चे हैरानी के साथ ताली बजाने लगते हैं। देखें वीडियो- 

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर sahil.aazam नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि यह अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 32 लाख से भी ज्यादा लोगों ने Like कर लिया है। ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स बच्चे के हुनर की सराहना कर रहे हैं और उसे अपनी इस जादुई कला को आगे ले जाने की सलाह भी दे रहे हैं।