लाइव टीवी

अखिलेश यादव ने परीक्षा में लिखा खेसारी लाल यादव का गाना- 'राजा ले आईं कोको कोला' , तो एक्टर ने कही ये बात

Updated May 26, 2022 | 12:38 IST

Viral Photo: एक छात्र ने आंसर शीट में खेसारी लाल यादव का गाना ही लिख दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, अब भोजपुरी एक्टर ने कहा कि ये ठीक बात नहीं है।

Loading ...
छात्र ने माहौल बना दिया
मुख्य बातें
  • छात्र ने उत्तर पुस्तिका में लिखा खेसारी लाल यादव का गाना
  • सोशल मीडिया पर छाया मामला
  • अब एक्टर ने कहा- 'ये ठीक नहीं है'

Viral Post: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के नाम से हम सब वाकिफ हैं। अपनी एक्टिंग और सिंगिंग से वो लाखों दिलों पर राज करते हैं। खेसारी लाल यादव के चाहने वालों की कमी नहीं है। खेसारी का जुनून लोगों पर किस तरह सवार है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि एक छात्र ने परीक्षा में प्रश्न का उत्तर देने के बदले उत्तर पुस्तिका में उनका फेमस गाना ही लिख डाला। लड़के ने जिस तरह से खेसारी लाल यादव का विश्लेषण किया है उसने लोगों का दिल जीत लिया और पूरा मामला सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया है। इतना ही नहीं खेसारी लाल यादव ने भी इस प्रकरण पर रिएक्ट किया है। तो आइए, जानते हैं पहले मामला क्या है? 

जानकारी के मुताबिक, बिहार के गोपालगंज के भोरे प्रखंड स्थिति बीपीएस कॉलेज में इंटरमीडिएट के वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया था। अखिलेश यादव नामक एक छात्र ने अपने आंशरसीट में उत्तर की जगह गायक खेसारी लाल यादव का सुपरहिट भोजपुरी गाना 'ऐ राजा छुटता पसीना गरमी होला, राजा जाी बाजारे ले ले आईं एगो कोको कोला' ही लिख दिया। इतना ही नहीं उत्तर पुस्तिका में छात्र ने खेसारी लाल यादव के बारे में भी विस्तार से समझाया है। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि छात्र ने खुद ही अपनी कॉपी वायरल की है। 

ये भी पढ़ें -  VIDEO: बिहार के वायरल ब्वॉय सोनू का सपना होगा साकार, अब इस स्कूल में करेगा पढ़ाई

खेसारी लाल यादव ने भी किया रिएक्ट

वहीं, अब इस पूरे मामले पर भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने पेसबुक पर लिखा, 'ना, ई ठीक नहीं है। पढ़ाई बहुत जरूरी है। भविष्य हैं आपलोग बिहार के। पढ़ाई के प्रति जिम्मेवार बनिए लापरवाह नहीं। फिर गाना सुनिए, गुनगुननाइए, हर बीट पर झुमिए, हमको बहुत अच्छा लगेगा'। वहीं, यूजर्स भी इस मामले पर जमकर चटकारे ले रहे हैं और मजेदार अंदाज में रिएक्शन दे रहे हैं।