लाइव टीवी

Viral Video: स्टंट करने के चक्कर में 'मौत' से खेल गया शख्स, वीडियो देख निकल जाएगी चीख

Updated Dec 17, 2021 | 18:13 IST

Stunt Viral Video: स्टंट के आपने कई वीडियो देखे होंगे। कई लोगों को स्टंट करना भी काफी अच्छा लगता है। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह एक शख्स बाइक पर स्टंट कर रहा है। स्ंटट करते हुए बाइक का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह सीधे एक खंभे से जा टकरता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
स्टंट करने के चक्कर में हो गया बुरा हाल
मुख्य बातें
  • बाइक से खतरनाक स्टंट कर रहा था शख्स
  • बाइलेंस बिगड़ने के बाद खंभे से टकराया
  • वीडियो देख कांप गए लोग

Stunt Viral Video: आज कल युवाओं में कुछ अलग और 'तूफानी' करने का जुनून सवार है। इसके चक्कर में कई बार लोग अपनी जान तक को दांव पर लगा देते हैं। इतना ही नहीं कई लोगों की जान भी जा चुकी है। सोशल मीडिया पर भी स्टंट को लेकर एक से एक खतरनाक वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में स्टंट का एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद यकीन मानिए आपकी चीख निकल जाएगी। 

स्टंट के आपने कई वीडियो देखे होंगे। कई लोगों को स्टंट करना भी काफी अच्छा लगता है। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह एक शख्स बाइक पर स्टंट कर रहा है। स्ंटट करते हुए बाइक का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह सीधे एक खंभे से जा टकरता है। परिणाम ये होता है कि बाइक कहीं और गिरती है और शख्स कहीं और जाकर गिरता है। जिस तरह से वह खंभे से टकराता है उसे देखकर लोगों की चीख निकल गई। देखें वीडियो...

हैरान करने वाला है वीडियो

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। क्योंकि, स्टंट करने के चक्कर में बड़ी घटना भी घट सकती थी। इतना ही नहीं यह वीडियो बड़ी सीख देने वाली भी है। ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सड़क पर सुरक्षित चलें, स्टंटबाज़ी करै न कोय, दुर्घटना विक्राल होये कभी, परिवार फूट-फूटकर रोये'। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इस हरकत पर गुस्सा भी दिखा रहे हैं। वहीं, कुछ लोग वीडियो पर मजे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।