लाइव टीवी

Viral Video: इसे कहते हैं खतरों का खिलाड़ी! वीडियो देख कहेंगे- 'स्टाइल में रहने का...'

Updated Aug 29, 2021 | 12:52 IST

Stunt Viral Video: एक शख्स ने जिस तरह से खतरनाक स्टंट किया उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आलम ये है कि अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शख्स का खतरनाक अंदाज...
मुख्य बातें
  • खतरनाक स्टंट देख रह जाएंगे दंग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो
  • शख्स का अंदाज देख कहेंगे- 'ओ भाई क्या बात है'

Stunt Viral Video: कई लोग ऐसे हैं, जिनमें खतरनाक स्टंट करने का काफी शौक होता है। कुछ लोग तो इसके लिए जान तक की परवाह नहीं करते। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो को देखकर तो लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। एक ऐसा ही खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसे देखने के बाद आप 'दांतों तले उंगलियां दबा' लेंगे। इतना ही नहीं ये कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि इसे कहते हैं 'खतरों का खिलाड़ी'।

आज के समय में लोग कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जिससे उनका नाम हो सके उनकी पहचान हो। इसके लिए ऐसी-ऐसी तरकीब निकालते हैं, जिसे देखकर दूसरे लोग दंग रह जाते हैं। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह एक शख्स भीड़भाड़ वाली सड़क पर बाइक से गिरता है और स्लाइड करते हुए खंभे के पास जा पहुंचता है। हैरानी की बात ये है कि बड़े आराम से वह खड़ा हो जाता है। शख्स को देखकर लगता है कि कुछ हुआ नहीं नहीं। आलम ये है कि बंदे का स्टाइल देखकर लोगों की बोलती 'बंद' हो गई। देखें खौफनाक वीडियो...

दिल दहलाने वाला वीडियो..

वीडियो देखकर यकीनन आपके भी रोंगटे खड़े हो गए होंगे। जिसने भी देखा उसकी यही हालत है। लेकिन, सोशल मीडिया पर यह वीडियो धूम मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'meemlogy'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर काफी संख्या में यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। तो कमेंट के जरिए वीडियो पर आप भी अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।