लाइव टीवी

कोरियन महिला को साड़ी में देख भारतीयों का ऐसा था रिएक्शन, कुछ ने कहा 'भाभी' तो किसी ने..

Updated Jul 20, 2022 | 19:56 IST

Korean Woman in Saree Video: माना जाता है कि बाकी परिधानों की तुलना में महिलाएं साड़ी में और भी ज्यादा सुंदर लगती हैं। साड़ी का क्रेज इतना ज्यादा है कि हिन्दुस्तान की महिलाओं के अलावा विदेशी महिलाएं भी कई बार साड़ी पहने देखी जा सकती हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
कोरियन महिला ने पहनी साड़ी
मुख्य बातें
  • कोरियन महिला ने पहली बार पहनी साड़ी
  • साड़ी पहनकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
  • महिला की खूबसूरती पर फिदा हो गया इंटरनेट

Korean Woman in Saree Video: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसमें कुछ महिलाएं बहुत सुंदर लगती है। साड़ी भारतीय संस्कृति (Indian Culture) की पहचान है। देश की अधिकतर महिलाएं शादी के बाद साड़ी पहनना पसंद करती हैं। माना जाता है कि बाकी परिधानों की तुलना में महिलाएं साड़ी में और भी ज्यादा सुंदर लगती हैं। साड़ी का क्रेज इतना ज्यादा है कि हिन्दुस्तान की महिलाओं के अलावा विदेशी महिलाएं भी कई बार साड़ी पहने देखी जा सकती हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक कोरियन महिला साड़ी पहने नजर आ रही है। खास बात यह है कि कोरियन महिला ने पहली बार साड़ी पहनी थी। वीडियो में कोरियन महिला साड़ी पहनकर वॉक करती नजर आ रही है। कोरियन महिला के साड़ी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। दरअसल, कोरियन महिला साड़ी में बेहद सुंदर लग रही है। इसके बाद से लोग लगातार महिला के वीडियो को देख रहे हैं। देखें वीडियो- 

कोरियन महिला की खूबसूरती पर फिदा हुआ इंटरनेट

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोरिया की एक महिला ने नीली रंग की साड़ी पहनी है। साड़ी पहनकर महिला वॉक करती दिखाई दे रही है। साड़ी के साथ महिला ने बिंदी भी लगाया हुआ है। इस कारण वह और भी ज्यादा सुंदर लग रही है। सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो सामने आने के बाद लोग कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। कई लोगों ने तो महिला को 'भाभी' बोल दिया तो ज्यादातर लोग उसकी खूबसूरती पर फिदा हैं। ज्यादातर लोग महिला का वीडियो पर दिल वाली इमोजी कमेंट कर रहे हैं। 

वीडियो को इस कोरियन महिला ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ महिला ने कैप्शन में लिखा, 'कोरिया में पहली बार साड़ी पहनी है।' वीडियो इतना प्यारा है कि इसे अब तक लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं। वीडियो पर लोगों के कमेंट्स की भरमार है। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत ही सुंदर लग रही हैं भाभीजी'  एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'भाभी जी इज फायर।' वीडियो को अब तक 15 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।