लाइव टीवी

कोयंबटूर : भरथियार यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में घुसा जहरीला कोबरा सांप [VIDEO]

Updated Jan 18, 2020 | 18:21 IST

तमिलनाडु के कोयंबटूर में भारथियार विश्वविद्यालय परिसर के गर्ल्स हॉस्टल में एक कोबरा घुस गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
cobra enters girls hostel

कोयंबटूर : तमिलनाडु के कोयंबटूर में भारथियार विश्वविद्यालय परिसर के गर्ल्स हॉस्टल में शनिवार को एक जहरीला कोबरा घुस गया। यह जहरीला सांप होस्टल के वॉशरूम में घुस गया। वह तेज गति से वहां भागने की कोशिश में बेसिन पर चढ़ गया और मिरर के सहारे ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहा था लेकिन फिसलन होने के चलते वहां ने नीचे गिर गया। वीडियो के मुताबिक एक बड़ा कोबरा है। 

ऐसा पहली बार नहीं है कि वॉशरूम में पहली बार सांप घुसा है इससे कुछ दिनों पहले थाईलैंड में एक महिला को टायलेट सीट पर बैठने के बाद एक जहरीला सांप ने बुरी तरह से डंस लिया था। जिससे वह बहादुरी से साथ लड़ते हुए उससे छुटकारा पाई थी। उसकी बेटी ने उस घटना का पूरा वृतांत फेसबुक पर शेयर किया था।

उसकी बेटी ने फेसबुक पर लंबी पोस्ट लिखी थी कि हर कोई सोचता है कि यहां ऐसा नहीं हो सकता है। हां, सबसे पहले, मैंने भी यही सोचा था जब तक कि यह मेरे अपने घर पर नहीं हुआ था। इस आकार का एक सांप टॉयलेट में कैसे मिल सकता है। चलिए मैं आपको बताता हूं कि मेरी मां, अन्ना के साथ क्या हुआ था। अंत में उसने लिखा आप जब भी टॉयलेट में जाते हैं तो अच्छी तरह से देख लें। भले ही वह आपका घर में ही क्यों ना हो।