लाइव टीवी

OMG: मछुआरों के जाल में फंस गई ऐसी मछली, देखते ही देखते पलट गई किस्मत और बन गए लखपति!

Updated Oct 28, 2021 | 13:42 IST

24 परगना के सुंदरबन की नदी में कुछ मछुआरों को ऐसी मछली हाथ लग गई, जिसने उन सबकी किस्मत ही बदल दी। रिपोर्ट के अनुसार, पांच मछुआरे सुंदरबन की नदी में मछली पकड़ने गए थे। तकरीबन 7 फीट लंबाई और 78.4 किलो वजन की एक विशाल 'तेलिया भोला' मछली उनके हाथ लग गई। इतनी बड़ी मछली देखकर मछुआरे भी हैरान रह गए।

Loading ...
एक मछली से बदल गई किस्मत...
मुख्य बातें
  • कोलकाता में मछुआरों की लगी लॉटरी!
  • 'तेलिया भोला' मछली मिलने से पलट गई किस्मत!
  • 36 लाख रुपए में मछली नीलाम

कहते हैं किसकी किस्मत कब, कहां और कैसे बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ लोगों की तो इस तरह रातोंरात किस्मत बदली कि फर्श से अर्श तक पहुंच गए। पश्चिम बंगाल से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां कुछ मछुआरों की अचानक 'लॉटरी' लग गई और लाखों रुपए उनके हाथ लग गए। आलम ये है कि यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ और इस खबर से लोग आश्चर्यचकित भी हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, 24 परगना के सुंदरबन की नदी में कुछ मछुआरों को ऐसी मछली हाथ लग गई, जिसने उन सबकी किस्मत ही बदल दी। रिपोर्ट के अनुसार, पांच मछुआरे सुंदरबन की नदी में मछली पकड़ने गए थे। तकरीबन 7 फीट लंबाई और 78.4 किलो वजन की एक विशाल 'तेलिया भोला' मछली उनके हाथ लग गई। इतनी बड़ी मछली देखकर मछुआरे भी हैरान  रह गए। इस मछली की चर्चा हर तरफ आग की तरह फैल गई और आस-पास के लोग देखने के लिए पहुंच गए। सारे लोग इस मछली को देखकर हैरत में थे। लेकिन, असली 'चमत्कार' तो तब हुआ जब मछली को कैनिंग बाजार ले जाया गया। ऐसा कहा जा रहा है कि ऐसा पहली बार था जब इतनी बड़ी मछली नीलामी के लिए बाजार में लाई गई। 

36 लाख रुपए में मछली नीलाम

कुछ रिपोर्ट के अनुसार,  इस बड़ी मछली को 36,53,605 रुपए में नीलाम किया गया। कोलकाता की एक मछली ट्रेडिंग कंपनी केएमपी ने इसे खरीदा। सब हैरान थे कि इतनी बड़ी मछली आज तक नहीं देखी थी। कुछ मछुआरे का कहना है कि इस मछली के पेट में कुछ मूल्यवान चीजें होती हैं, जिसके कारण यह इतना महंगा होता है। विदेशी बाजारों में भी इस मछली की भारी डिमांड है और इसे निर्यात भी किया जाता है।