लाइव टीवी

अजब: पति की खुशी के लिए 'खूबसूरत लड़की' को रखा काम पर, अभी पत्नी को 2 और लड़कियों की तलाश

Updated Aug 14, 2022 | 16:12 IST

Wife hires mistress for husband: एक महिला ने अपने पति की खुशी के लिए एक 'खूबसूरत लड़की' को काम पर रखा। पत्नी ने इस लड़की को अपने पति को खुश करने का काम दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पत्नी को ऐसी ही दो और लड़कियों की तलाश है।

Loading ...
फोटो साभार- टिकटॉक
मुख्य बातें
  • पति की खुशी के लिए पत्नी ने किया हैरान करने वाला काम
  • पत्नी ने खूबसूरत लड़की को रखा काम पर
  • पत्नी को अभी 2 और लड़कियों की है तलाश

Wife hires mistress for husband: आपने अक्सर खबरें पढ़ी होंगी कि पति-पत्नी के रिश्ते में 'तीसरे' शख्स की एंट्री होते ही दरार पैदा हो जाती है। कई बार मामला इतना सीरियस हो जाता है कि पति-पत्नी के बीच तलाक की नौबत आ जाती है। इसके उलट थाइलैंड की एक महिला ने अपने पति की खुशी के लिए एक 'खूबसूरत लड़की' को काम पर रखा है। पत्नी ने इस लड़की को अपने पति को खुश करने का काम दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पत्नी को ऐसी ही दो और लड़कियों की तलाश है।

पति की खुशी के लिए 3 गर्लफ्रेंड्स

थाईलैंड के बैंकॉक की रहने वाली 44 वर्षीय पत्थीमा चमन का कहना है कि वह अपने पति के साथ सो नहीं रही हैं। इससे उन्हें एक बुरी पत्नी की तरह महसूस होता था। इसके बाद उन्होंने एक विज्ञापन निकालकर अपने पति के लिए 3 गर्लफ्रेंड की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद उनको एक सुंदर लड़की मिल गई है। हालांकि अभी भी पत्थीमा को दो और लड़कियों की तलाश है। इसके लिए वह बकायदा लड़कियों को मोटी रकम सैलरी के तौर पर दे रही हैं। अपने पति को खुश करने के लिए पत्थीमा एक लड़की को लगभग 34 हजार रुपये सैलरी के तौर पर दे रही हैं।

ये भी पढ़ें- अंजली अरोड़ा के इन Reels को मुंह खोलकर देखते रह जाते हैं लोग, ऐसे चलाती हैं अपने हुस्न का जादू

पत्थीमा ने टिकटॉक पर एक वीडियो विज्ञापन में बताया था कि उन्हें तीन लड़कियों की तलाश है, जो उनके पति को खुश रख सकें। इसके साथ ही उनके बच्चों की देखभाल कर सकें और उनके कामों में भी हाथ बंटा सकें। Thaiger की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो विज्ञापन में पत्थीमा ने तीन लड़कियों के लिए पोस्ट बताई थी। इसके बाद उनकी एक पोस्ट भर चुकी है। एक लड़की मिलने के बाद अब उन्हें दो और सुंदर लड़कियों की तलाश है, जो उनके पति को खुश कर सकें।

लड़कियों के लिए HIV टेस्ट जरूरी

बता दें कि पत्थीमा ने अप्लाई कर रही लड़कियों के लिए कुछ शर्त रखी थी। सबसे पहली और बड़ी शर्त यह थी कि लड़कियों को अपना HIV टेस्ट करवाना होगा। इसके बाद ही वह पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकती थीं। इसके अलावा उनकी उम्र 30 साल से 35 साल के बीच की होनी चाहिए। वहीं उनके पास स्नातक या हाई स्कूल की डिग्री भी होनी चाहिए। यह अजीबोगरीब जॉब ऑफर सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।