लाइव टीवी

चार लड़कों के साथ घर से भागी लड़की और शादी को लेकर हो गई कन्‍फ्यूज, फिर ऐसे हुआ फैसला

Updated Mar 05, 2021 | 10:50 IST

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां एक लड़की पहले तो चार लड़कों के साथ घर से भाग गई और बाद में शादी को लेकर कंफ्यूज हो गई।

Loading ...
चार लड़कों के साथ घर से भागी लड़की, शादी को लेकर हुई कंफ्यूज
मुख्य बातें
  • चार लड़कों के साथ घर से भागी लड़की शादी को लेकर हो गई कन्‍फ्यूज
  • पकड़े जाने के बाद तय नहीं कर पा रही थी कि किस से की जाए शादी
  • इसके बाद बैठाई गई पंचायत और फिर कुछ इस तरह हुआ फैसला

अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर मे एक ऐसा हैरतंगेज मामला सामने आया है जिसे सुनकर एक पल के लिए आपको भी यकीन नहीं होगा, लेकिन यह हकीकत है। यहां एक लड़की पहले तो चार लड़कों के साथ भाग गई और फिर बाद में उसके सामने मुश्किल ये पैदा हो गई कि वह शादी किसके साथ करे। लड़की को समझ नहीं आया कि वह अब चार लड़कों में से किसके साथ शादी करे। इसके बाद मामला पंचायत तक पहुंचा और वहां फैसला हुआ कि शादी किसके साथ होगी।

चार लड़कों के साथ भागी थी युवती
मामला अंबेडकर नगर के अजीमनगर थाने का है। कुछ दिन पहले यहां चार लड़के एक लड़की को भगाकर उसके घर से कहीं दूर ले गए। आरोपियों ने कुछ दिन लड़की को अपने रिश्तेदारों के वहां छिपाकर रखा लेकिन जब लड़की के परिजनों ने खोजबीन की तो सभी पकड़े गए। इसके बाद जब युवती के परिजन आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे लगे तो सबको डर सताने लग गया और मामला सीधे पंचायत स्तर तक पहुंच गया।

लड़की हुई कंफ्यूज
चार लड़कों के साथ भागी युवती अब इस बात को लेकर परेशान हो गई कि आखिर वह किस लड़के से शादी करे। इसके बाद पंचायत में फैसला हुआ कि लड़की के लिए कौन सा लड़का ठीक रहेगा। पंचायत में चारों युवकों के नाम की पर्ची डाली गई और एक बच्चे से पर्ची निकालने को कहा गया। इसके बाद जो पर्ची निकली उसी के नाम पर शादी के लिए मुहर लग गई। इसके साथ ही विवाद भी सुलझ गया। 

निकाला अनूठा तरीका
खबर ये भी है कि जब चारों युवक पकड़े गए तो किसी ने भी लड़की के साथ शादी के लिए हामी नहीं भरी। इसके बाद सभी से बातचीत की गई और फिर पंचायत ने पर्ची के जरिए दूल्हा ढूंढने का अनूठा तरीका निकाला। जिसके मुताबिक, जिसके नाम की पर्ची निकलेगी उसी से लड़की की शादी होगी।