लाइव टीवी

VIDEO: विवाह के अगले ही दिन दूल्हे की हालत हो गई खराब, फिर देखिए दुल्हन ने क्या कर दिया

Updated Sep 19, 2022 | 07:55 IST

Dulha Dulhan Video: दूल्हे को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वह कई दिनों से सोया नहीं है। उसकी तबियत बहुत ही ज्यादा खराब लग रही है। शादी के अगले ही दिन दूल्हे की ऐसी हालत देखकर दुल्हन उसके पास आ जाती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दूल्हा-दुल्हन का वीडियो
मुख्य बातें
  • विवाह के बाद दूल्हे की हालत हो गई खराब
  • दूल्हे को सही करने के लिए दुल्हन ने किया ऐसा
  • विवाह के अगले दिन का बताया जा रहा है वीडियो

Dulha Dulhan Video: दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो लोगों को बहुत पसंद आते हैं। दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में मौजूद हैं। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है। वीडियो शादी के अगले दिन का बताया जा रहा है। दरअसल, शादी के अगले ही दिन दूल्हे की हालत खराब हो जाती है। इसके बाद दुल्हन जो करती है, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।

वीडियो में आप देख सकता है कि विवाह के अगले ही दिन दूल्हे की हालत खराब हो जाती है और वह चारों खाने चित हो जाता है। दूल्हे को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वह कई दिनों से सोया नहीं है। उसकी तबियत बहुत ही ज्यादा खराब लग रही है। शादी के अगले ही दिन दूल्हे की ऐसी हालत देखकर दुल्हन उसके पास आ जाती है और उसकी केयर करती नजर आती है। देखें वीडियो- 

दुल्हन की हरकतें देख आ जाएगी हंसी

आप देख सकते हैं कि पहले दुल्हन अपने दूल्हे को दवाई देती है। इसके बाद उसके पास बैठकर उसका मूड ठीक करने की कोशिश करती है। वह दूल्हे का मजाक भी बनाती है, जिससे दूल्हे का मूड ठीक हो सके। आप देख सकते हैं कि दूल्हा काफी बुरी तरह थका हुआ भी नजर आ रहा है। उसे वहीं पर बैठे-बैठे नींद आ जाती है। कुर्सी पर बैठे-बैठे ही वह सोने लगता है। इसी दौरान दुल्हन पानी का ग्लास उठाकर उसके पास पहुंचती है। पानी पिलाने के बाद वह मजेदार चीजें करने लगती है। दुल्हन जिस तरह की हरकतें करती है, उसे देखकर आसपास मौजूद लोग हंसने लगते हैं। वीडियो को dulhaniyaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है।