लाइव टीवी

जब हाथियों ने दिया खाई से बच्चा निकालते लोगों का साथ, IFS अधिकारी ने शेयर किया [VIDEO]

Updated Mar 15, 2020 | 14:46 IST

Elephant rescue VIDEO by IFS officer: हाथी के एक बच्चे को गढ्ढे से निकालने का एक वीडियो एक आईएफएस अधिकारी ने शेयर किया है। वन विभाग कर्मी बच्चे को खाई से निकाल रहे हैं और हाथियों का परिवार खड़े होकर देखता रहा।

Loading ...
हाथी के बच्चे का बचाव अभियान (फोटो- साभार IFS प्रवीण कासवान)
मुख्य बातें
  • खाई में गिरे हाथी के बच्चे को वन विभाग कर्मचारियों ने निकाला
  • बच्चे को निकालते रहे लोग, खड़े होकर देखता रहा हाथियों का परिवार
  • IFS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो, हुआ वायरल

नई दिल्ली: हाथी दुनिया भर में सबसे ज्यादा अनोखे और आकर्षण से भरे जानवरों में से एक है। खासकर भारतीय संस्कृति में हाथी का विशेष महत्व माना गया है और इसे पूजनीय पशु प्रजातियों में से माना जाता हैं। हाथियों को ज्ञान और गरिमा का प्रतीक भगवान गणेश के प्रतिरूप के तौर पर भी पूजा जाता है। इंसानों और अन्य जानवरों की प्रजातियों को समझने की उनकी कला कई बार लोगों को आश्चर्य से भर देती है। उन्हें पता होता है कि कब किस परिवार के सदस्य को बचाने की कोशिश करनी है और कब दूसरे लोगों को मदद करने देना है। हाल ही में एक वन सेवा अधिकारी (आईएफएस) ने इससे जुड़ा एक शानदार वीडियो शेयर किया है।

IFS अधिकारी परवीन कासवान की ओर से साझा किया गया, सिर्फ 4-सेकंड लंबा है जिसमें कुछ वन अधिकारियों के एक हाथी के बच्चे को बचाने के बाद के समय का विवरण दिया गया है। हालांकि, वीडियो के साथ उन्होंने जो कहानी साझा की, उसने अब लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।

उन्होंने लिखा कि एक बहुत छोटा हाथी बच्चा एक प्राकृतिक खाई में गिर गया और अंततः वन अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया। 5 घंटे के संघर्ष और कड़ी मेहनत के बाद वे हाथी को बचाने में कामयाब रहे। कासवान द्वारा साझा किए गए वीडियो में आश्चर्य की बात यह है कि पूरे समय हाथी के बच्चे से संबंधित अन्य हाथियों का झुंड बचाव दल से थोड़ी दूरी पर खड़ा था और उन्हें अपना काम करने दे रहा था।

हाथियों का परिवार बस खड़ा था और देखा रहा था कि कैसे उनके सदस्य के बचाया जा रहा है। हाथियों के झुंड ने वन विभाग कर्मचारियों और अधिकारियों का पूरा साथ दिया और उनके काम में बाधा डालने या परेशान करने की कोशिश नहीं की।

अपने खुद के ट्वीट का जवाब देते हुए कासवान ने आगे लिखा, 'बाहर आने के बाद हाथी का बच्चा सीधे परिवार के पास गया और सबसे ऐसे मिला जैसे सालों बाद मिल रहा हो।

वीडियो शेयर किए जाने के बाद इस पर तेजी से रिएक्शन आने शुरु हो गए। कुछ लोग इंसान और हाथियों क संबंध को देखकर हैरान हो गए जबकि कई लोगों ने वन अधिकारियों के काम की सराहना की। यहां आप वीडियो पर आई कुछ प्रतिक्रियाएं देख सकते हैं।

साझा किए जाने के बाद कुछ ही घंटे बाद वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। फिलहाल इसे 26 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 2,600 से अधिक लाइक्स भी मिल चुके हैं।