लाइव टीवी

गजब: मरने का अनुभव देगा ये फर्नीचर, ऐसा लगेगा कब्र में पहुंच गए

Updated Jun 20, 2022 | 13:36 IST

Custom Coffin Furniture: आज हम आपको एक ऐसे फर्नीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे कॉफिन फर्नीचर कहा जा सकता है। यह फर्नीचर जापान में बनाया गया है। इस फर्नीचर में बैठकर आपको मरने का अनुभव मिलेगा। यानी कि ऐसा लगेगा कि आप कब्र में पहुंच गए हैं। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGoogle Play
अजीबोगरीब फर्नीचर
मुख्य बातें
  • जापान में बनाया गया अजीबोगरीब फर्नीचर
  • इसमें बैठकर लोगों को मिलेगा मरने का अनुभव
  • इसमें बैठकर लगेगा आप कब्र में पहुंच गए

Custom Coffin Furniture: अगर आपसे पूछा जाए कि क्या आप मरना चाहेंगे तो आपका जवाब होगा नहीं। हालांकि, हर किसी ने अपने मन में कभी न कभी यह जरूर सोचा होगा कि मरने के बाद कैसा फील होता होगा। आज हम आपको एक ऐसे फर्नीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे कॉफिन फर्नीचर कहा जा सकता है। यह फर्नीचर जापान में बनाया गया है। इस फर्नीचर में बैठकर आपको मरने का अनुभव मिलेगा। यानी कि ऐसा लगेगा कि आप कब्र में पहुंच गए हैं। 

मिलेगा मरने का अनुभव

जापान की एक कंपनी ने यह खास फर्नीचर बनाया है। यह फर्नीचर लोगों को कब्र में सोने का अनुभव देगा। कुछ खास लोगों के लिए जापानी कंपनी ने ऐसी सीरीज पेश की है। यह कस्टमाइज कॉफिंस की है। आप सोच रहे होंगे कि कॉफिंस में तो मुर्दों को दफ्न किया जाता है, लेकिन इस खास कॉफिंस में मुर्दो को नहीं बल्कि जिंदा लोगों को सोने के लिए बनाया गया है। भूत-प्रेत के शौकीन लोगों को इस फर्नीचर को इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- गजब: 64 साल के बुजुर्ग चाचा खेलते हैं जबरदस्त फुटबॉल, Video देखकर हो जाएंगे दीवाने

टोक्यो की कंपनी Ziggy Vamp ने ये खास कॉफिंस बनाए हैं। बता दें कि यह कंपनी भूत-प्रेतों और वैंपायर से इंस्पायर्ड प्रोडक्ट बनाने के लिए हमेशा से जानी जाती रही है। इस बार कंपनी ने हैंड मेड कस्टमाइज कॉफिंस फर्नीचर तैयार किया है। फर्नीचर बनाने वाली कंपनियों Yushin Kensho और Dainichi ने भी इस पर मेहनत की है। एक तरह से ये मल्टीपर्पज फर्नीचर हैं। जिसमें आप मरने का भी अनुभव ले सकते हैं और बैठ भी सकते हैं। जो लोग मरने से पहले कब्र में सोने का अनुभव लेना चाहते हैं, यह कॉफिंस उनके लिए एक तोहफे की तरह है। बता दें कि यह असली लकड़ी का बनाया गया है। इसे बढ़ई ने बड़ी मेहनत से तैयार किया है।

ये भी पढ़ें- Optical Illusion: पेड़ में कहां बैठी है चिड़िया, सिर्फ होशियार लोग ही बता पाएंगे

खर्च करने होंगे ढाई लाख रुपये

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फर्नीचर को खरीदने के लिए आपको ढाई लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। यदि आप कभी सोने से थक गए तो इसे आप स्टोरेज के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप किसी काउच की तरह तो इसका इस्तेमाल कर ही सकते हैं। अगर आप काउच की तरह नहीं इस्तेमाल करना चाहते तो इसे डायनिंग टेबल भी बना सकते हैं। इसे लेकर कंपनी की तरफ से बकायदा डेमो भी दिया गया है। आपको यह अलग-अलग रंगों में मिल जाएगा।