लाइव टीवी

10 महीने से स्मार्टफोन के बिना रह रही है ये महिला, 1 साल होने पर मिलेंगे 71 लाख रुपए

Updated Oct 15, 2019 | 00:29 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

आज की दुनिया में जहां अधिकांश लोग स्मार्टफोन के बिना रहने की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। एक महिला ऐसी भी है जिसने इस चुनौती को स्वीकार किया है और तकनीक के इस टुकड़े यानी स्मार्टफोन के बिना जीवन गुजार रही है।

Loading ...
8 महीने से बिना स्मार्टफोन रह रही है महिला
मुख्य बातें
  • स्मार्टफोन पर निर्भरता के जमाने में महिला ने स्वीकार किया अनोखा चैलेंज
  • स्मार्टफोन के बजाय करती है सामान्य फोन का इस्तेमाल
  • 1 साल तक बिना फोन के रहने पर महिला को मिलेंगे 1 लाख रुपए

Women living without Smartphone। नई दिल्ली: न्यूयॉर्क के क्वींस की रहने वाली 29 वर्षीय महिला एलाना मगडैन है। सीएनएन के अनुसार, दिसंबर के महीने में कोकाकोला कंपनी ने अपने 'स्क्रॉल फ़्री फ़ॉर ए इयर' चैलेंज के लिए 100,000 से ज्यादा आवेदकों में से मगडैन को चुना था। इस चैलेंज में चुनौती यह है कि अगर महिला स्मार्टफोन का इस्तेमाल किए बिना एक पूरे साल तक रहती है, तो उसे 100,000 डॉलर यानी करीब 71 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

चैलेंज के लिए विटामिनवाटर की ओर से महिला के एप्पल आईफोन 5 एस को क्योसेरा फ्लिप फोन के साथ बदल दिया गया था जिसका इस्तेमाल वह केवल कॉल और मैसेज भेजने के लिए कर सकती हैं। इसके अलावा इसमें और कोई एडवांस फीचर मौजूद नहीं हैं।

उन्होंने फरवरी 2020 में समाप्त हो रहे चैलेंज के आठ महीने पूरे कर लिए हैं। इसके बाद उन्हें पुरस्कार राशि पाने के लिए 'लाइ डिटेक्टर परीक्षण' यानी झूठ को पकड़ने वाली मशीन की मौजूदगी में टेस्ट से होकर गुजरना होगा।

अपने जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए कंपनी ने महिला को उन कई स्मार्ट गैजेट के साथ कंप्यूटर का इस्तेमाल करने की इजाजत दी है। जो अमेजन या Google की मदद से चलते हैं।

इसमें कोई शक नहीं कि यह काम मुश्किल है और महिला ने कई बार स्मार्टफोन की जरूरत को महसूस किया है लेकिन कुछ निराशाओं और कठिनाइयों के बावजूद महिला का कहना है कि अपने स्मार्टफोन को देना उनके जीवन में किए गए सबसे अच्छे फैसलों में से एक था।

हम समझते हैं कि 8 महीने तक स्मार्टफोन के बिना रहना वास्तव में सराहनीय है, हालांकि अगर महिला 4 महीने के लिए और स्मार्टफोन से दूरी बनाकर रखती है तो 100,000 डॉलर उसके बैंक अकाउंट में जमा कर दिए जाएंगे।