लाइव टीवी

इस महिला को है बच्चे पैदा करने का अजीबोगरीब शौक, खड़ी कर चुकी है एक दर्जन बच्‍चों की टीम

Updated Jun 18, 2022 | 14:08 IST

Weird News: आपको बता दें कि जब महिला के 13वें बच्चे का जन्म होगा तब उसके सबसे बड़े बेटे की उम्र 12 साल होगी। इसका मतलब यह है कि महिला ने हर साल एक बच्चे को जन्म दिया है यानि महिला पिछले 12 साल से लगातार प्रग्नेंट रह रही है। सिर्फ यही नहीं महिला और उसके पति की प्लानिंग हर साल एक बच्चा पैदा करने की है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
महिला को बच्चे पैदा करने का शौक
मुख्य बातें
  • महिला को है अजीबोगरीब शौक
  • हर साल पैदा करना चाहती है एक बच्चा
  • 4 साल छोटे शख्स से की है शादी

Weird News: आपने दुनिया में बहुत सारे अजीबोगरीब शौक वाले लोगों को देखा होगा। कुछ लोगों के शौक इतने अजीब होते हैं, जिन्हें जानकर हम हैरान रह जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बच्चा पैदा करने का शौक है। आलम यह है कि इस महिला ने अब तक 12 बच्चों को पैदा कर लिया है और इस समय भी वह प्रेग्नेंट है। महिला के इस अजीबोगरीब शौक के बारे में जानकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं।

महिला ने दिया 12 बच्चों को जन्म

यह महिला अमेरिका के न्यू मैक्सिको में रहती है। महिला की उम्र मात्र 37 साल है और इस उम्र में महिला 12 बच्‍चों को जन्‍म दे चुकी है। अगले साल मार्च में महिला 13वें बच्‍चे को जन्‍म देगी। आपको बता दें कि जब महिला के 13वें बच्चे का जन्म होगा तब उसके सबसे बड़े बेटे की उम्र 12 साल होगी। इसका मतलब यह है कि महिला ने हर साल एक बच्चे को जन्म दिया है यानि महिला पिछले 12 साल से लगातार प्रग्नेंट रह रही है। सिर्फ यही नहीं महिला और उसके पति की प्लानिंग हर साल एक बच्चा पैदा करने की है।

ये भी पढ़ें- गजब: 64 साल के बुजुर्ग चाचा खेलते हैं जबरदस्त फुटबॉल, Video देखकर हो जाएंगे दीवाने

न्यू मैक्सिको में रहने वाली इस महिला का नाम ब्रिटनी चर्च और उसके पति का नाम क्रिस रोजर्स है। यह तो हो गई महिला के बच्चे पैदा करने के शौक की बात। अब आपको इस फैमिली का खर्च बताते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस फैमिला का सिर्फ दूध पर हर महीने 16 हजार रुपये का खर्चा आता है। जहां महिला की उम्र 37 साल है, वहीं उसके पति उससे 4 साल छोटे यानी 33 साल के हैं। महिला हाउसवाइफ है और उसके पति चर्च में पादरी का काम करते हैं। 

ये भी पढ़ें- बीच सड़क पर गिरे बच्चे की जान बचाने के लिए बस के सामने कूदा ट्रैफिक पुलिसकर्मी, देखें फिर क्या हुआ

इस तरह का रिएक्शन देते हैं लोग

सबसे अनोखी बात यह है कि महिला ने अपने सभी बच्‍चों के नाम 'C' अक्षर से रखा है। महिला के दो जुड़वा बच्चे हैं। महिला अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी फैमिली और लाइफ से जुड़ी फोटो शेयर करती रहती है। वह बताती है कि जहां कुछ लोग ज्यादा बच्चे पैदा करने को लेकिन उनकी आलोचना करते हैं, वहीं ज्यादातर लोग उन्हें साहसी बताते हैं। ब्रिटनी बताती हैं कि इतने सारे बच्चे पैदा करने के पीछे का कारण यह है कि उन्हें भरा पूरा परिवार पसंद है।