लाइव टीवी

Tik Tok : कुत्ते और बिल्ली का ये अनोखा रिश्ता देखा नहीं होगा आपने, टिक टॉक पर वायरल हुआ ये वीडियो

Updated Oct 05, 2019 | 16:12 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Tik Tok Video: सोशल मीडिया एप टिक टॉक पर इन दिनों कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसो लोग जमकर पसंद करते हैं। कुत्ते और बिल्ली के बीच अनोखे रिश्ते का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
पॉपुलर टिक टॉक वीडियो

नई दिल्ली : टिक टॉक एप इन दोनों लोगों को बीच जुनून बन गया है। क्या महिला, बच्चे और क्या बजुर्ग हर कोई इस एप के पीछे पागल है। यहां तक कि सेलेब्रिटी भी इस एप पर पूरी तरह से सक्रिय रहते हैं और हर दिन कोई ना कोई ट्रेंडिंग वीडियो अपलोड करते रहते हैं। 

कुछ ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रहा है। कुत्ते और बिल्ली की ये वीडियो इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रही है। आमतौर पर कुत्ते और बिल्ली के बीच का रिश्ता दुश्मनी वाला माना जाता है लेकिन इस वीडियो को देखकर आपके खयाल बदल जाएंगे।

इस वीडियो में कुत्ते को बिल्ली की केयर करते हुए देखा जा सकता है। एक शख्स ने ये वीडियो रिकॉर्ड कर के टिक टॉक एप पर अपलोड की है। देखिए ये वीडियो-

आपको बता दें कि टिक टॉक एप पर ना सिर्फ आपको फनी वीडियोज की भरमार मिलेंगे बल्कि इस पर कभी-कभी बेहतरीन संदेश देने वाली सामग्रियां भी मिल जाती हैं। कुछ सेकेंड्स के इस वीडियो में लोग अपना हुनर दिखा जाते हैं तो कभी-कभी वे मानवता, पर्यावरण से जुड़े अनोखे संदेश भी दे जाते हैं।