लाइव टीवी

सोशल मीडिया पर छाई छोटी 'दया', एक्टिंग देख आप भी कहेंगे, ' ये तो कार्बन कॉपी है'

Updated Oct 12, 2021 | 18:15 IST

Choti Dayaben Viral Video: छोटी दया यानी सुमन परी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई। 9 साल की सुमन परी दया बेन की नकल करती है। उनकी एक्टिंग देख लोग सुमन परी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
छोटी दया का धमाल
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर छोटी 'दया' सुमन पुरी
  • एक्टिंग की लोग जमकर कर रहे तारीफ
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

मशहूर टेलीविजन शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस दया बेन को काफी मिस कर रहे हैं। क्योंकि, काफी समय से वह इस शो में नहीं दिख रही है। शो मेकर्स अब तक कोई ऐसा नहीं ढूंढ पाए हैं, जो दया बेन की जगह ले पाएं। शो का हिस्सा नहीं होने के बावजूद आज भी दया बेन यानी दिशा वाकनी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। लेकिन, अगर आप दया बेन को मिस कर रहे हैं तो इस 'छोटी दया' को जरूर सुन लीजिए। यकीन मानिए छोटी दया की एक्टिंग देख आप जरूर कहेंगे, ' ये तो कार्बन कॉपी है भाई'

दरअसल, छोटी दया यानी सुमन परी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई। 9 साल की सुमन परी दया बेन की नकल करती है। उनकी एक्टिंग देख लोग सुमन परी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में भी आप देख सकते हैं किस तरह सुमन परी दया बेन की नकल कर रही है। उनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को 'disha.vakani' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। देखें वीडियो...

छोटी दया का जलवा

वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, ' नौ साल की इस बच्ची का नाम सुमन पुरी है, जो दया भाभी के कैरेकटर को रीक्रिएट करती है।'अब यह वीडियो धूम मचाने लगा है। 26 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। इतना ही नहीं बच्ची की तारीफ करते हुए यूजर्स मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, '  एक्टिंग बढ़िया है इसे शो में कास्ट कर लो'। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि दया बेन की जगह कोई नहीं ले सकता। तो आपको छोटी दया कैसी लगी कमेंट कर जरूर बताएं।