लाइव टीवी

पेड़ की ऊंचाई पर बैठे शिकार को पकड़ने के लिए तेंदुए ने लगाई ऐसी छलांग, देखकर कांप जाएंगे

Updated Jul 02, 2022 | 15:00 IST

Leopard Hunting Video: तेंदुए की एकाग्रता गजब की होती है। यह अपने शिकार को पकड़ने के लिए एक जबरदस्त तकनीक का इस्तेमाल करता है। तेंदुए के हमला करने की शैली जिस तरह की होती है, वह इन्हें एक अव्वल दर्जे का शिकारी बनाती है। तेंदुए की सबसे खास बात यह होती है कि ये अपना शिकार अंधेरे में करते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
तेंदुए ने किया शिकार
मुख्य बातें
  • पेड़ की ऊंचाई पर बैठा था शिकार
  • पकड़ने के लिए तेंदुए ने लगाई जबरदस्त छलांग
  • हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

Leopard Hunting Video: तेंदुआ विडाल प्रजाति के जानवरों शेर, बाघ और चीता की तुलना में सबसे छोटा होता है। इसके बाद भी तेंदुआ बहुत ही शक्तिशाली होता है। तेंदुआ काफी चतुर होता है। तेंदुए की एकाग्रता गजब की होती है। यह अपने शिकार को पकड़ने के लिए एक जबरदस्त तकनीक का इस्तेमाल करता है। तेंदुए के हमला करने की शैली जिस तरह की होती है, वह इन्हें एक अव्वल दर्जे का शिकारी बनाती है। तेंदुए की सबसे खास बात यह होती है कि ये अपना शिकार अंधेरे में करते हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेंदुआ अपने शिकार को जिस तरह से पकड़ता नजर आ रहा है, उसे देखकर आपके रातों की नींद उड़ जाएगी। देखा जा सकता है कि तेंदुआ पेड़ की काफी ऊंचाई पर बैठे अपने शिकार को पकड़ने के लिए ऐसा छलांग लगाता है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं। तेंदुए जैसे खतरनाक शिकारी के लिए किसी छोटे जानवर का शिकार करना बड़ी बात नहीं है।

ये भी पढ़ें- OMG: पहले घड़ियाल को दुल्हन की तरह सजाया, फिर मैक्सिको के मेयर ने कर ली शादी, सरेआम Kiss भी किया

दूसरे पेड़ पर लगाता है छलांग

इस वीडियो में ऐसा ही देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूसरे पेड़ की डाली से दूसरे पेड़ की डाली पर तेंदुआ छलांग लगाता है और अपने शिकार को मुंह में दबोचकर करीब 20 फीट नीचे धरती पर आता है। आप तेंदुए के जबड़े में उसका शिकार देख सकते हैं। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने बताया कि तेंदुए ने बंदर के बच्चे का शिकार किया है। हालांकि वीडियो में यह क्लियर नहीं हो पाया है कि तेंदुए के जबड़े में कौन सा जानवर है। फिलहाल तेंदुए के शिकार ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। देखें वीडियो- 

वीडियो को Panna Tiger Reserve नाम के ट्विटर पेज से शेयर किया गया है। इसके साथ दावा किया गया है कि वीडियो मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व का है। जिसमें तेंदुआ एक बंदर के बच्चे का शिकार करने के लिए दूसरे पेड़ पर छलांग लगाता  है। आप देख सकते हैं कि तेंदुआ काफी ऊंचाई से नीचे गिरता है, लेकिन इसका उस पर कोई भी असर नहीं पड़ता। इतनी ऊंचाई से नीचे गिरने के बाद भी तेंदुआ अपने शिकार को मुंह में दबाए बैठा नजर आ रहा है।