लाइव टीवी

Viral Photo: झाड़ी के बीच घात लगाए हुए है टाइगर, ढूंढ लिया तो समझ जाएंगे पारखी है आपकी नजर

Updated Sep 01, 2021 | 13:19 IST

Today Viral Photo: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बाघ घात लगाए हुए बैठा है। लेकिन, बाघ को ढूंढना इतना आसान नहीं है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
नजरें तेरी नजरें...
मुख्य बातें
  • तस्वीर में छिपा है खतरनाक टाइगर
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
  • तेज नजर वालों को ही नजर आएगा बाघ

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग धोखा खा रहे हैं। क्योंकि, इस तस्वीर में छिपे टाइगर को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। कई लोग टाइगर को ढूंढने में नाकाम हो गए हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि जिनकी नजरें तेज होगी वही छिपे टाइगर को ढूंढ पाएंगे। तो आप भी पारखी नजर का इस्तेमाल कीजिए और इसमें छिपे टाइगर को ढूंढने का प्रयास कीजिए। 

सोशल मीडिया के आ जाने से लोग इस पर काफी मजेदार-मजेदार चीजें शेयर करते रहते हैं। कई बार तो लोग ऐसी चीजें शेयर कर देते हैं, जिसे देखकर दूसरे लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। इसी कड़ी में अब जो तस्वीर शेयर की गई है उसने लोगों की आंखों की कसरत करवा दी है। क्योंकि, पहली नजर में यह तस्वीर तो सामान्य लग रही है। पेड़-पौधे नजर आ रहे हैं। लेकिन, लोगों से कहा गया कि इस तस्वीर में एक खतरनाक बाघ घात लगाए हुए छिपा है, जिसे ढूंढना मुश्किल हैं। देखें पोस्ट...

ढूंढो तो जानें...

वायरल हो रही इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर 'tauseef_traveller' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं लोगों से यह भी पूछा गया है कि आपको 1,2,3,4 में से किस फ्रेम में बाघ दिख रहा है। अगर आपको पहली नजर में टाइगर दिख गया तो समझिए आपकी नजर पारखी है। नहीं तो स्लाइड को आगे बढ़ाते रहिए बाघ अपने आप दिख जाएगा।