लाइव टीवी

'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' गाने पर बच्चे ने बजाया ऐसा ढोलक, वीडियो देख कहेंगे- 'वाह छोटे उस्ताद'

Updated Sep 15, 2021 | 17:29 IST

Boy Dholak Video: एक बच्चा कुछ लोगों के साथ ट्रेन में बैठा हुआ था। इस दौरान उसने 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' गाने गाकर जबरदस्त अंदाज में ढोलक बजाया। लोगों को बच्चे का अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Loading ...
बच्चे का अंदाज ने जीता लोगों का दिल...
मुख्य बातें
  • 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' गाने पर बच्चे ने बजाया शानदार ढोलक
  • बच्चे का अंदाज ने जीता लोगों का दिल
  • लोग बोले- 'इसे भी मौका मिले'

Boy Dholak Video: सोशल मीडिया पर आज कल बच्चों के वीडियो भी धूम मचाते रहते हैं।     हाल ही में छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव ने ऐसा गाना गाया, जिसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया। आलम ये है कि आज वह एक सेलिब्रिटी बन चुका है। इसके अलावा कांजीला और अनवोय चक्रवर्ती जैसे बच्चे भी सोशल मीडिया पर धूम मचा चुके हैं। वहीं, अब एक और बच्चा ढोलक बजाकर धूम मचा रहा है। इस दौरान वह 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' गाना भी गा रहा है। आलम ये है कि लोगों को बच्चों का यह अंदाज काफी पसंद भी आ रहा है।

सोशल मीडिया के आ जाने से कब, किसे निखरने और चमकने का मौका मिल जाए तो कुछ कहा नहीं जा सकता। अब इस बच्चे को ही देख लीजिए एक मासूम बच्चा ट्रेन में बैठा है और उसके साथ कुछ और यात्री भी बैठे हैं। लड़का अचानक ढोलक बजाने लगता है और उसके साथ गाना गाता है 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है'। इस दौरान बच्चा मजेदार पोज भी देता है। बच्चे का एनर्जी लेवल देखकर आस-पास बैठे लोग भी काफी खुश नजर आ रहे हैं और गाने-ढोलक का लुत्फ उठा रहे हैं। देखें वीडियो...

बच्चे ने जीता लोगों का दिल

इस वीडियो को जिसने भी देखा वह झूम उठा। कई लोग तो इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और कह रहे हैं इसके आगे तो सहदेव भी फेल हैं। आलम ये है कि धीरे-धीरे यह वीडियो वायरल होने लगा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'bhutni_ke_memes'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ ये भी लिखा गया है कि इसे भी चांस मिलना चाहिए। काफी लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं। तो इस मजेदार वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।