लाइव टीवी

बुजुर्ग ने किया धांसू स्टंट, देखकर खुली रह गई लोगों की आंखें, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Updated Oct 07, 2021 | 11:11 IST

Stunt Viral Video: एक बुजुर्ग ने जिस तरह से स्टंट किया उसे देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि स्टंट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बुजुर्ग का खतरनाक अंदाज
मुख्य बातें
  • बुजुर्ग का धांसू अंदाज
  • खतरनाक स्टंट से जीता लोगों का दिल
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ऐसा स्टंट किया जिसे देखकर लोग दंग रह गए। लोगों को 'चाचा' का अंदाज काफी पसंद आ रहा है और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो देखकर कई लोगों का यह भी कहना है कि 'चाचा' तो हेवी 'ड्राइवर 'हैं। आलम ये है कि देसी अंकल का वीडियो लोगों के बीच धूम मचा रहा है।

कहते हैं दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं। बच्चे, जवान, बुजुर्ग हर किसी में कुछ ना कुछ ऐसा टैलेंट होता है, जिसे देखकर 'दुनिया' दंग रह जाती है। वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए किस तरह देसी अंकल करतब दिखा रहे हैं। आमतौर पर जिस उम्र में लोग सही से उठ-बैठ नहीं सकते, चल नहीं सकते उस उम्र में ये अंकल गजब की कलाबाजी दिखा रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने दौड़ते हुए हाई जंप किया उसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। आलम ये है कि चाचा  का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। देखें वीडियो...

चाचा का एनर्जी लेवल...

इस वीडियो को देखने के बाद हो सकता है आपके अंदर भी 'जोश' भर गया हो। इस वीडियो के जरिए चाचा कई लोगों के लिए मिसाल भी बन गए होंगे। तभी तो इनका वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'beautiful_pix4' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, छह लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। चाचा की तारीफ करते हुए लोग वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' ये चाचा तो काफी टैलेंट हैं'। जबकि, एक अन्य यूजर का कहना है कि बुजुर्ग तो काफी जोश में हैं और इनका एनर्जी लेवल काफी हाई है। तो इस वीडियो को देखकर आपको क्या लगता है कमेंट कर जरूर बताएं।