लाइव टीवी

देसी दूल्हे के आगे दिल हार बैठी विदेशी दुल्हन, परिवार के खिलाफ जाकर दोनों ने किया इश्क

Updated Dec 31, 2021 | 12:39 IST

प्यार ना तो जाति देखता है, ना मजहब और ना ही सरहद, प्यार तो बस प्यार देखता है। इस प्यार के लिए तो कई बार लोग अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। तुर्की की रहने वाली एक लड़की और आंध्र प्रदेश के रहने वाले एक लड़के के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।

Loading ...
मजेदार है ये प्रेम कहानी
मुख्य बातें
  • मजेदार है देसी लड़के और विदेशी लड़की की लव स्टोरी
  • साल 2019 में दोनों ने कर ली थी सगाई
  • दोनों रीति-रिवाज से हुई इस कपल की शादी

इस दुनिया में कई ऐसी प्रेम कहानियां, जिनकी आज भी चर्चा होती है। कई प्रेम कहानियां तो लोगों के लिए मिसाल बन चुकी हैं। एक ऐसी ही अनोखी प्रेम कहानी की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर हो रही है। क्योंकि, इस प्रेम कहानी में देसी लड़का है और लड़की विदेशी है। दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर प्यार किया और अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। तो आइए, जानते हैं इस प्रेम कहानी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें...

प्यार ना तो जाति देखता है, ना मजहब और ना ही सरहद, प्यार तो बस प्यार देखता है। इस प्यार के लिए तो कई बार लोग अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। तुर्की की रहने वाली एक लड़की और आंध्र प्रदेश के रहने वाले एक लड़के के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। दोनों का धर्म अलग, देश अलग, संस्कृति अलग फिर भी दोनों ने बेपनाह प्यार किया और हाल ही में आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक पारंपरिक समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2016 में दूल्हा मधु संकीरथ और तुर्की की रहने वाली गिजेम की मुलाकात एक वर्क प्रोजेक्ट के दौरान हुई। दोनों दोस्त बन गए और फिर धीरे-धीरे प्यार भी होने लगा। लेकिन, फिल्मों की तरह इस प्रेम कहानी में परिवार बाधा बन गया। दोनों के लिए परिवार को समझाना काफी कठिन था। लेकिन, प्यार सच्चा था इसलिए हार नहीं मानी और किसी तरह परिवार को समझाने में दोनों कामयाब हो गए और साल 2019 में दोनों ने सगाई कर ली। 

दोनों रिवाज से हुई दोनों की शादी इधर, दोनों की सगाई हुई उधर कोरोना का कहर शुरू हो गया। लेकिन, इसी साल जुलाई में पहले दोनों ने तुर्की परंपराओं के साथ तुर्की में शादी की। वहीं, अब पारंपरिक तेलुगु हिंदू समारोह में दूसरी शादी की। दोनों इस शादी से काफी खुश हैं और परिवार वाले भी दोनों के साथ हैं। शादी के बाद गिजेम ने कहा कि वह अपने पति के परिवार और रिश्तेदारों के साथ बेहतर संवाद करने के लिए तेलुगु सीख रही हैं।