लाइव टीवी

हद है! दिल्ली मेट्रो में बैठने के लिए झगड़ रही थीं दो लड़कियां, सीट पर बैग रखकर मजे से बर्गर खा रही थी तीसरी लड़की

Updated Aug 15, 2022 | 15:09 IST

Girls Fight in Delhi Metro: आपने अक्सर मेट्रो में लोगों को सीट के लिए झगड़ा करते देखा होगा। इन दिनों एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर पहले तो आप हैरान रह जाएंगे। हालांकि बाद में आपकी हंसी भी छूट सकती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
मेट्रो में लड़कियों का झगड़ा
मुख्य बातें
  • दिल्ली मेट्रो से आया हंसी छुड़ा देने वाला नजारा
  • सीट के लिए लड़ रही थीं दो लड़कियां
  • सीट पर बैग रखकर मजे से बर्गर खा रही थी तीसरी लड़की

Girls Fight in Delhi Metro: अक्सर आपने दिल्ली मेट्रो में सीट के लिए मारामारी देखी होगी। ऑफिस के पीक टाइम पर तो मेट्रो में खड़े होने की भी जगह नहीं होती है। हालांकि, कई लोग ऐसे होते हैं जो सीट पर ही बैग रखकर बैठे रहते हैं। कई बार इसी चक्कर में लोगों की लड़ाइयां भी हो जाती हैं। आपने अक्सर मेट्रो में लोगों को सीट के लिए झगड़ा करते देखा होगा। इन दिनों एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर पहले तो आप हैरान रह जाएंगे। हालांकि बाद में आपकी हंसी भी छूट सकती है।

सीट के लिए लड़ रही थीं दो लड़कियां

वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो में सीट पर बैठने के लिए दो लड़कियां आपस में झगड़ा कर रही है। यहां तक तो सब नॉर्मल नजर आता है, लेकिन जैसे ही बगल वाली सीट पर देखा जाता है तो लोग चौंक जाते हैं। बगल वाली सीट पर एक तीसरी लड़की आराम से अपना बैग रखकर बैठी होती है। अगर वह अपना बैग हटा लेती तो झगड़ा ही खत्म हो जाता, लेकिन दो लड़कियां लड़ रही होती हैं और तीसरी लड़की मजे से सीट पर बैग रखकर बर्गर खा रही होती है। देखें वीडियो-

वीडियो देखने में काफी मजेदार भी है। आप तीसरी लड़की का एक्सप्रेशन देखकर हंसते-हंसते लोट-पोट हो सकते हैं। देखा जा सकता है कि जब दोनों लड़कियां लड़ रही होती हैं तो तीसरी लड़की को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा होता है। वह आराम से बर्गर खा रही होती है। उसे देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा है कि उसे देश-दुनिया की कोई फिक्र है। वीडियो की शुरुआत में देख सकते हैं कि एक लड़की मेट्रो के अंदर घुसती है और सीट खोजने लगती है।

तीसरी लड़की को नहीं पड़ता फर्क

आप देख सकते हैं कि लड़की उस जगह पहुंच जाती है, जहां दो लड़कियां सीट पर बैग रखी होती हैं। इसके बाद पहली लड़की सीट से बैग हटाने के लिए कहती है, लेकिन उन लोगों ने बैग हटाने से मना कर दिया। इस पर जब खड़ी हुई लड़की कहती है कि उसे बैठने के लिए सीट चाहिए तो दोनों लड़ने लगती हैं। हालांकि, खड़ी हुई लड़की गुस्से में दूसरी तरफ जाकर बैठ जाती है, जहां जगह नहीं होती है। मात्र कुछ सेकेंड का वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।