लाइव टीवी

दो लड़कियां सड़क पर सरेआम कर रही थीं Kiss, देखते ही भड़क गईं नन; फिर हुआ कुछ ऐसा

Updated Jul 21, 2022 | 16:07 IST

Female Models Kiss: दोनों लड़कियां अपने मन मुताबिक एक-दूसरे को Kiss नहीं कर रही थीं, बल्कि 'नॉट स्टिल मैगज़ीन' के लिए पोज दे रही थीं। इस दौरान वहां पर कैमरा और प्रोडक्शन की टीम भी मौजूद थी। हालांकि, इन सबके बीच दोनों महिलाओं को Kiss करते देखकर कैथोलिक नन भड़क गई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
कैथोलिक नर्स
मुख्य बातें
  • मैगज़ीन के लिए शूट कर रही थीं दो मॉडल्स
  • एक दूसरे को किस कर रही थीं मॉडल्स
  • देखते ही भड़क गईं कैथोलिक नन

Female Models Kiss: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कैथोलिक नन दो लड़कियों को सरेआम सड़क पर Kiss करते देखकर भड़कती हुई देखी जा सकती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नन उन दोनों लड़कियां को किस करने से अलग कर रही है। इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो इटली स्थित नेपल्स के स्पेनिश क्वार्टर का हुआ। दरअसल, ये कोई आम लड़कियां नहीं थीं और वह यूं ही एक-दूसरे को Kiss नहीं कर रही थीं।

सेरेना डी फेरारी और किशन विल्सन नाम की मॉडल एक मैगज़ीन के लिए शूट कर रही थीं। इस दौरान दोनों स्क्रिप्ट की डिमांड के अनुसार एक-दूसरे को सड़क पर चूम रही थीं। दोनों लड़कियां अपने मन मुताबिक एक-दूसरे को Kiss नहीं कर रही थीं, बल्कि 'नॉट स्टिल मैगज़ीन' के लिए पोज दे रही थीं। इस दौरान वहां पर कैमरा और प्रोडक्शन की टीम भी मौजूद थी। हालांकि, इन सबके बीच दोनों महिलाओं को Kiss करते देखकर कैथोलिक नन भड़क गई। उन्होंने जैसे ही यह सीन देखा तो शूटिंग के बीच ही आकर दोनों को अलग कर दिया। देखें वीडियो- 

कोरोना वायरस के लिए ठहराया जिम्मेदार

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मॉडल्स को अलग करने के बाद बुजुर्ग नन ने उन्हें डांटा भी। सिर्फ इतना ही नहीं, नन ने इस दौरान इटैलियन लैंग्वेज में कुछ प्रार्थना भी की। जब बुजुर्ग नन ने ऐसा किया तो उनके धार्मिक विश्वासों का सम्मान करते हुए दोनों मॉडल्स ने कुछ नहीं कहा। दोनों मॉडल्स सिर्फ उनकी नाराजगी पर हंस पड़ीं। इस घटना का वीडियो नॉट येट मैगजीन (Not Yet Magazine) के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, 'जब आप वायरल होते हैं लेकिन कुछ अच्छे काम के लिए नहीं।' रिपोर्ट के अनुसार, नन ने प्रोडक्शन टीम से यह भी पूछा कि क्या वह सुबह चर्च गए थे। नन ने कोरोना वायरस फैलाने के लिए युवा पीढ़ी को दोषी भी ठहराया।