लाइव टीवी

OMG: यहां हुआ दो सिर वाले बछड़े का जन्म, दिखने में लग रहा था 'सूअर', अब ये सच्चाई आई सामने

Updated Oct 27, 2021 | 16:43 IST

कुछ दिन पहले एक किसान के यहां गाय ने बछड़े को जन्म दिया। इस बछड़े को देखकर लोग भौचक्के रह गए, क्योंकि बछड़े के दो सिर और दिखने में बिल्कुल 'सूअर' की तरह था।

Loading ...
अजीबोगरी बछड़े का जन्म
मुख्य बातें
  • रूस में गाय ने दिया दो सिर वाले बछड़े को जन्म
  • दिखने में बछड़ा लग रहा था 'सूअर' की तरह
  • गाय और बछड़े दोनों की मौत

इस दुनिया में अक्सर अजीबोगरीब घटनाएं घटती रहती हैं। कई बार तो ऐसी-ऐसी सच्चाई सामने आती है, जिसके बारे में जानकर और सुनकर लोग दंग रह जाते हैं। एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है रूस से, जहां एक गाय ने अजीबोगरीब बछड़े को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि बछड़े के दो सिर थे और वह दिखने में बिल्कुल 'सूअर' की तरह लग रहा था। लेकिन, बछड़ा को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला...

जानकारी के मुताबिक, ये अजीबोगरीब घटना खाकसिया (Khakassia) के मटकेचिक ( Matkechik) स्थित घटी है। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिन पहले एक किसान के यहां गाय ने बछड़े को जन्म दिया। इस बछड़े को देखकर लोग भौचक्के रह गए, क्योंकि बछड़े के दो सिर और दिखने में बिल्कुल 'सूअर' की तरह था। बताया जा रहा है को दो सूअर के बराबर वह बछड़ा था। लेकिन, दुर्भाग्यवश उस बछड़े को बचाया नहीं जा सका और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात ये है कि कुछ दिन बाद उस गाय की भी मौत हो गई, जिसने उस बछड़े को जन्म दिया था।   

अजीबोगरीब बछड़े को देखकर हर कोई हैरान

यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और सच्चाई जानने के बाद लोग हैरान रह गए। वहीं, इस घटना पर मंत्रालय का कहना है कि जानवरों के आनुवंशिक असामान्यताओं के साथ पैदा होने का मुख्य कारण जीनोम में बदलाव है। कहा ये भी जा रहा है कि इस बदलाव के पीछे कई कारण हो सकते हैं। बाहरी और आंतरिक वातावरण के कारण भी इस तरह के बदलाव होते हैं। क्रॉसब्रीडिंग के दौरान भी जानवरों के अंदर उत्परिवर्तन हो सकता है। हालांकि, अभी तक गुत्थी नहीं सुलझ सकी है। गौरतलब है कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले महीने राजस्थान के धौलपुर जिले में एक भैंस ने दो सिर वाले दुर्लभ बछड़े को जन्म दिया। नवजात बछड़े के दो गले, दो मुंह, चार आंखें और चार कान थे।