लाइव टीवी

नहीं देखी होगी दो शिकारी पक्षियों की ऐसी कलाबाजी, Video ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Updated Aug 18, 2022 | 08:00 IST

Eagle Viral Video: सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें बाज की कलाकारी देखकर आप भी कह उठेंगे कि शिकारी पक्षी की ऐसी कलाबाजी ने दिल जीत लिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बाज का वीडियो
मुख्य बातें
  • दुनिया के सबसे शिकारी पक्षी होते हैं बाज
  • आसमान में एक दूसरे की खींचते नजर आए टांग
  • आसमान में कलाबाजी करते नजर आए दो शिकारी बाज

Eagle Viral Video: बाज दुनिया का सबसे खतरनाक शिकारी पक्षी होता है। यह अपने शिकार को आसमान की ऊंचाइयों से भी देख लेता है। बाज के पंख इतने ताकतवर होते हैं कि वह बादलों के भी ऊपर उड़ सकते हैं। बाज की रफ्तार न सिर्फ आसमान में बल्कि जमीन में भी सबसे तेज होती है। इसी बीच दो बाजों का एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। वीडियो में दोनों साथी आसमान में कलाबाजी करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाज अपने दूसरे साथी की टांग को आसमान में उड़ते हुए पकड़ता है। इसके बाद दोनों आसमान में ही कलाबाजी करने लगते हैं। इस नजारे को देखना काफी रोमांचक लगता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद और काले रंग के दो बाज सबसे पहले हवा में उड़ते हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे की टांग पकड़ते हैं। इसके बाद दोनों काफी मजेदार कलाबाजी करने लगते हैं। देखें वीडियो- 

आप देख सकते हैं कि एक बाज अपने साथी के पैरों को कसकर पकड़ता है और फिर हवा में उल्टा कर देता है। वहीं दूसरा बाज भी कम कलाबाज नहीं होता है। उसे पता होता है कि कब कौन सी कलाबाजी करनी है। इसके बाद जैसे ही पहले वाले की पकड़ ढीली होती है। दोनों सीधे जमीन पर लैंड कर जाते हैं। वीडियो को nature नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।खबर लिखे जाने तक वीडियो को ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा, ‘ये बाज तो इंसानों की तरह एक-दूसरे की टांग पकड़कर कलाबाजी कर रहे हैं।'