लाइव टीवी

Viral Video: अंडरवियर में बच्चे ने स्टेज पर किया धांसू डांस, वीडियो देख खुली रह गई लोगों की आंखें

Updated Sep 09, 2021 | 12:47 IST

Dance Video: एक मासूम बच्चे ने अंडरवियर में धांसू डांस कर लोगों को हैरान कर दिया है। लोगों को यह डांस काफी पसंद आ रहा है और जमकर ठहाके लगा रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspFacebook
बच्चे का अंडरवियर डांस...
मुख्य बातें
  • अंडरवियर में बच्चे ने डांस से मचाया गदर
  • डांस देखकर लोगों की नहीं रुक रही हंसी
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Boy Funny Dance Video: सोशल मीडिया पर वैसे तो आप अक्सर मजेदार वीडियो देखते रहते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हमारी आंखें खुली की खुली रह जाती है। क्योंकि, उस वीडियो में कुछ ऐसा दिख जाता है जिनसे नजरें नहीं हटती। इसी कड़ी में एक मासूम बच्चे का एक ऐसा मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, बच्चे ने अंडरवियर में चश्मे लगाकर ऐसा धांसू डांस किया, जिसने लोगों का दिल जीता लिया है और लोग बार-बार उस वीडियो को देख कर अपना 'दिन' बना रहा है।

कम्पटीशन में अक्सर आपने बच्चों को डांस करते हुए देखा होगा। कभी कोई बच्चा मजेदार स्टेप कर लोगों का दिल जीत लेता है, तो कभी कोई शानदार पोज देकर लोगों के दिलों पर 'राज' करता है। लेकिन, इस मासूम बच्चे का स्टाइल देखकर एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे। इतना ही नहीं हो सकता है इससे पहले इस तरह का डांस आपने देखा ही नहीं हो। क्योंकि, बच्चा केवल अंडरवियर में लोगों के सामने परफॉर्मेंस कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस वह केवल अंडरवियर पहने हुए हैं और चश्मा लगाए है। वहीं, बैकग्राउंड में  'ami to pasito' बज रहा है। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। 

डांस से बच्चे ने मचाया धमाल

बच्चे का डांस देखकर उसके माता-पिता भी जमकर ठहाके लगा रहे हैं। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह अपनी हंसी को नहीं रोक पाया। आलम ये है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो धमाल मचा रहा है। फेसबुक पर इस वीडियो को ज़िला भोजपुर Arrah नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, हजारों लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर चुके हैं। काफी संख्या में लोगों ने इस वीडियो को शेयर भी किए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।