लाइव टीवी

VIDEO: चलती गाड़ी की छत पर पुश अप लगाना पड़ा भारी, कटा चालान, थाने में बोला- भविष्य में गलती नहीं करूंगा

Updated Mar 15, 2021 | 22:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Firozabad news: उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स को कार की छत पर स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। उसका चालान काटा गया।

Loading ...
फिरोजाबाद का है वीडियो

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक युवक को चलती कार की छत पर स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। वह गाड़ी की छत पर पुश अप कर रहा है। वीडियो के साथ यूपी पुलिस ने लिखा, 'कुछ पुशअप्स आपको केवल कानून की नजर में नीचे लाएंगे! मजबूत रहें, सुरक्षित रहें!' युवक का चालान काटा गया।

ये मामला फिरोजबाद का है। पुलिस ने जानकारी दी, 'यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा खतरनाक स्टंट करने वाले वाहन चालक के विरुद्ध फिरोजाबाद पुलिस द्वारा की गई आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त वाहन चालक द्वारा स्वंय अपने पिता के साथ थाने पर आकर भविष्य में ऐसी गलती न करने का वचन दिया।' 

पुलिस ने युवक का वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वो कहता है, 'मेरा नाम उज्जवल यादव है और मैंने इस गाड़ी के साथ एक खतरनाक वीडियो बनाया था, जिसके बाद फिरोजाबाद पुलिस ने मेरा चालान काटा। मैं अपने पिताजी के साथ पुलिस के पास आया हुआ हूं। मैं भविष्य में ऐसी कोई गलती नहीं करूंगा।' 

यूपी पुलिस ने बताया कि गाड़ी चलाते समय स्टंट करना गैरकानूनी है। इससे आपको और दूसरों को नुकसान पहुंच सकता है। वीडियो काफी हैरान करने वाला है। युवक चलती गाड़ी से बाहर निकलकर कार की छत पर जाता है और स्टंट करने लगता है।