लाइव टीवी

Atal Tunnel: कैमरे में कैद हुई पुलिसकर्मियों की बेरहमी, शख्स को मुर्गा बना बुरी तरह पीटा, देखें VIDEO

Updated Jan 04, 2021 | 21:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हिमाचल प्रदेश की अटल सुरंग में एक शख्स की बेरहमी से पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू की गई है। शख्स को मुर्गा बनाकर पीटा गया।

Loading ...
अटल टनल का है वीडियो

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में रोहतांग र्दे के नीचे नवनिर्मित अटल टनल का एक वीडियो सामन आया है, जिसमें पुलिसकर्मियों को एक शख्स की बेरहमी से पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, व्यक्ति हंगामा कर रहा था, जिसके बाद उसे मुर्गा बनाकर पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने कहा कि वीडियो में एक कांस्टेबल बीआरओ की पहचान की गई है और जांच शुरू की गई है।

पुलिस ने माना कि पर्यटक और पुलिसकर्मियों के बीच हुई घटना 2 जनवरी को सुरंग में उस समय हुई जब ट्रैफिक जाम के बीच एक शख्स ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। क्लिप में एक कॉन्स्टेबल को लाठी से एक शख्स को पीटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक अन्य पुलिसकर्मी उस शख्स के चेहरे पर लात मारकर उसे थप्पड़ मारता है जिसके बाद शख्स जमीन पर गिर जाता है। उसे मुर्गा भी बना रखा था। घटना में शामिल छह सुरक्षाकर्मियों में से एक कथित रूप से सीमा सड़क संगठन (BRO) का है। 

9.2 किलोमीटर लंबी घोड़े की नाल के आकार की सिंगल-ट्यूब,दो-लेन वाली सुरंग ने लाहौल-स्पीति के मुख्यालय मनाली और कीलोंग के बीच की दूरी को 46 किमी और यात्रा के समय को लगभग तीन घंटे तक कम कर दिया है।