लाइव टीवी

Viral: यहां 16 हजार रुपए में बिक रहा है एक कटहल, जानें क्या है इसके पीछे का कारण?

Updated Feb 21, 2022 | 10:19 IST

Jack Fruit Viral Photo: आमतौर पर एक कटहल की कीमत 100 या 200 रुपए तक होती है। लेकिन, ब्रिटेन में एक कहटल की कीमत के बारे में जानकर दुनियाभर के लोग दंग रह गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
16 हजार रुपए का मिल रहा है कटहल
मुख्य बातें
  • कटहल की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है
  • कीमत के बारे में जानकर लोग शॉक्ड रह गए
  • मामले की सच्चाई काफी चौंकाने वाली

Jack Fruit Viral Photo: सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर माहौल जरूर बना रहता है। कभी किसी तस्वीर की चर्चा होती है, तो कभी कोई वीडियो धमाल मचाते रहता है। इसी कड़ी में एक कटहल की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। आलम ये है कि इस कटहल की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कटहल की चर्चा क्यों? तो हम आपको बता दें कि कीमत को लेकर इस कटहल ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। क्योंकि, इसकी कीमत के बारे में जानकर लोग दंग रह गए। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

यह तस्वीर सबसे पहले ब्राजील में वायरल (Viral Photo) हुई। तस्वीर को बीबीसी के रिपोर्टर रिकार्डो सेनरा ने क्लिक की थी। बताया जा रहा है लंदन के सबसे पुराने और बड़े मार्केट बोरो में इस कटहल को बेचा जा रहा था। लेकिन, जब लोगों को उसकी कीमत के बारे में जानकारी मिली तो सन्न रह गए। क्योंकि, उस एक कहटल की कीमत तकरीबन 16 हजार रुपए यानी 160 पाउंड थी। रिपोर्टर ने जब इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर की तो देखते ही देखते यह वायरल हो गई और लोग कीमत के बारे में जानकर काफी हैरान हुए। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो इस पर जमकर चटकारे भी लिए। कुछ लोगों का कहना है कि हम करोड़पति बनने के लिए लंदन में आकर कटहल बेचेंगे। लेकिन, सवाल ये उठता है कि आखिर एक कटहल की कीमत इतनी क्यों? जबकि, कटहल दुनियाभर के कई इलाकों में 100 रुपए से कम में भी मिल जाता है। कई जगहों पर तो आपको सड़कों पर भी यह सड़ता नजर आ जाएगा। 

ये भी पढ़ें -  मासूम बच्चे ने इस अंग्रेजी शब्द को दिया अनोखा नाम, वीडियो देख कहेंगे, 'ऑनलाइन क्लास का साइड इफेक्ट'

शाकाहारी लोगों में काफी लोकप्रिय है कटहल

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, किसी भी चीज की कीमत उसकी मांग पर निर्भर करती है। आज कल लोग कटहल को मांस के विकल्प के तौर पर देख रहे हैं और इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि कटहल को पकाने पर इसका स्वाद पोर्क या बीफ जैसे भी लगता है। जिसके कारण यह लोकप्रिय मीट-फ्री विकल्प बनता जा रहा है। भारत समेत कई देशों में इसकी खेती होती है। लेकिन, जिन जगहों पर इसकी खेती होती है वहां महत्व कम हो जाता है। लेकिन, विकसित देशों में शाकाहारी लोगों के बीच इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। लिहाजा, कई जगहों पर इसकी कीमत काफी रखी जाती है। गौरतलब है कि अकेले ब्रिटेन में शाकाहारी लोगों की संख्या 35 लाख से ज्यादा है। इतना ही नहीं इसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ जानकारों का कहना है कि कटहल की खेती के लिए गर्म मौसम का होना जरूरी है। लेकिन, ब्रिटेन एक ठंडा देश है। लिहाजा, यहां व्यावसायिक रूप से इसकी खेती नहीं की जा सकती। इतना ही नहीं कटहल का वजन भी ज्यादा होता है। एक कटहल 40 किलो तक का हो सकता है। लिहाजा, इसे पैक करना भी आसान नहीं है। इसके कारण इसकी कीमत बढ़ रही है। क्योंकि, इसकी डिमांड जबरदस्त है।