लाइव टीवी

VIDEO: दो तेंदुओं के बीच खतरनाक लड़ाई, बचने के लिए एक पेड़ पर चढ़ गया और फिर...

Updated Sep 20, 2022 | 15:33 IST

Leopard Fight Viral Video: सोशल मीडिया पर तेंदुओं की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो तेंदुए पेड़ के ऊपर लड़ रहे हैं। जिसने भी इस नजारे को देखा वो हैरान रह गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
दो तेंदुओं के बीच खतरनाक लड़ाई
मुख्य बातें
  • पेड़ पर तेंदुओं के बीच खतरनाक लड़ाई
  • नजारा देखकर लोगों के पसीने छूट गए
  • सोशल मीडिया पर छाया हैरतअंगेज वीडियो

Leopard Attack Video: तेंदुआ की गिनती खतरनाक जानवरों में होती है। तेंदुआ बड़ी चालाकी और तेजी से शिकार पर हमला करता है। कई बार तो भनक भी नहीं लगती और वो शिकार को चट कर जाता है। सोशल मीडिया पर आपको तेंदुआ के एक से एक खतरनाक वीडियो (Leopard Attack Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर लोगों को दिमाग तक चकरा जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें दो तेंदुओं के बीच खतरनाक लड़ाई हो रही है। इतना ही नहीं बचने के लिए एक तेंदुआ तो नारियल के पेड़ पर चढ़ गया और फिर जो हुआ उसे देखकर तो आप भी झटका खा जाएंगे।  

अक्सर आपने तेंदुए को दूसरे जानवरों पर हमला करते हुए देखा होगा। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आप दो तेंदुए को आपस में लड़ते देखेंगे, वो भी खतरनाक अंदाज में। वीडियो में आप देख सकते हैं एक तेंदुआ नारियल के पेड़ पर चढ़ा हुआ है। वो ऊपर जाकर फंस जाता है और फिर धीरे-धीरे नीचे आने की कोशिश करता है। कुछ देर इंताजर के बाद तेंदुआ नीचे की ओर उतरने लगता है। जैसे ही तेंदुआ नीचे आता है, दूसरा तेंदुआ उस पर हमला कर देता है। इसके बाद दोनों नारियल के पेड़ पर तेजी से चढ़ते हैं और ऊंचाई पर जाकर लड़ाई शुरू हो जाती है। जिसे देखकर किसी के भी पसीने छूट जाए। देखें वीडियो... 

ये भी पढ़ें -  बच्चे पर 'मौत' बनकर टूट पड़ा भेड़, करने लगा ताबड़तोड़ हमला, वीडियो देख रूह कांप जाएगा

हैरतअंगेज नजारा

वीडियो (Shocking Video) देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो गए होंगे। हो सकता है आप में से ज्यादातर लोग इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे हों। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को IFS सुशांत नंदा ने शेयर किया है। इस हैरतअंगेज वीडियो को अब तक करीब दो लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, 45 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कई लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरान हैं, तो कईयों को यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।