लाइव टीवी

OMG: शाकाहारी कछुए ने इस तरह किया चिड़िया का शिकार, वीडियो रोंगटे खड़े कर देगा

Updated Aug 26, 2021 | 17:20 IST

viral video: सोशल मीडिया पर कछुए का वीडियो शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। क्योंकि, इस वीडियो में एक शाकाहारी कछुआ चिड़िया का शिकार करते हुए नजर आ रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
कछुए ने किया चिड़िया का शिकार
मुख्य बातें
  • शाकाहारी कछुए ने किया चिड़िया का शिकार
  • वीडियो देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है शिकार का वीडियो

Viral Video: कछुआ और खरगोश की कहानी पूरी दुनिया मे मशहूर है। आमतौर पर लोग कछुए को काफी क्यूट जीव समझते हैं। कुछ लोग तो उसे अपने घरों में भी रखते हैं। इसके अलावा एक और बात कछुआ एक शाकाहारी जीव है इससे भी हम सब वाकिफ हैं। लेकिन, कछुए को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पहली बार ऐसा कछुआ दिखा है, जिसने बड़ी बेरहमी से एक चिड़िया का शिकार किया और उसे खा गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी दंग हैं। 

सोशल मीडिया पर वैसे तो अक्सर जानवरों के वीडियो अपलोड होते रहते हैं। लेकिन, एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सनसनी मचा दी है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक विशालकाय कछुआ मुंह खोलकर चिड़िया की तरफ बढ़ता है। कई बार वह कछुआ हमला करने से चूक जाता है। लेकिन, कुछ ही पल बाद कछुआ उस चिड़िया को अपना शिकार बना लेता है। इतना ही नहीं पलक झपकते कछुआ उस चिड़िया का निगल लेता है। देखें वीडियो...

हैरान करने वाला वीडियो

इस हैरतअंगेज वीडियो को कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग उस क्लिप को भी दिखाने के लिए कह रहे हैं, जिसमें कछुआ चिड़िया को खा रहा है। क्योंकि, इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की बेचैनी काफी बढ़ गई है। दरअसल, कछुए की प्रजाति को शाकाहारी माना जाता है और इस तरह का मामला शायद पहली बार सामने आया है। तो इस वीडियो को देखने के बाद आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।