लाइव टीवी

Viral Video: समुद्र किनारे पोज दे रही थी महिला, अचानक जानवर ने जो आकर किया देख रह जाएंगे दंग

Updated Aug 23, 2021 | 09:58 IST

Viral Video: एक महिला बीच पर योग कर रही थी। अचानक एक इगुआना ने चुपके से आकर महिला पर अटैक कर दिया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
योग करने के दौरान महिला के साथ हादसा...
मुख्य बातें
  • बीज पर योगा कर रही थी महिला
  • इगुआना ने किया महिला पर अटैक
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Virl Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको हैरानी भी होगी और जमकर हंसी भी आएगी. क्योंकि, समुद्र किनारे योगा करने के दौरान एक महिला के साथ जो हुआ उसकी शायद उसने कल्पना तक नहीं की होगी। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। 

दरअसल, आज कल सेहत के लिए काफी संख्या में लोग योग और एक्सरसाइज करते हैं। कुछ लोग तो योग करने के लिए ऐसी-ऐसी जगहों का चयन करते हैं, जिससे उन्हें सुकून मिले। इसी कड़ी में एक महिला योग करने के लिए समुद्र किनारे यानी बीच पर पहुंच गई। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह महिला बीच पर मजे से योग करते हुए काफी अलग पोज दे रही है। लेकिन, उसी दौरान एक जानवर वहां पहुंच जाता है और महिला पर अटैक कर देता है। बताया जा रहा है कि जिस जानवर ने महिला पर अटैक किया वह इगुआना है। इगुआना के अटैक से महिला घबरा जाती है और उसे भगाने के लिए वह उस पर रेत फेंकती है। यह मजेदार वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। देखें मजेदार वीडियो...

योग करने के दौरान महिला के साथ हादसा

किसी ने इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और इस पर यूजर्स जमकर चटाकरे ले रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को  'Da Iguana GalLizard' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, तकरीबन दो लाख लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, दो हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किए हैं। वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि ऐसी जगहों पर योगा ना करें जहां खतरा हो। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।