लाइव टीवी

VIDEO: पेड़ पर चढ़ रहा था शख्स, ऊपर इंतजार कर रहा था खतरनाक जानवर, देखिए फिर क्या हुआ?

Updated Sep 22, 2022 | 12:21 IST

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर जंगल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, पेड़ पर जिस तरह से जानवर शख्स का इंतजार कर रहा था, वो चौंकाने वाला नजारा था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
खतरनाक था नजारा
मुख्य बातें
  • खतरनाक है जंगल का ये वीडियो
  • पेड़ पर चढ़ रहा था शख्स ऊपर था जंगली जानवर
  • जानवर को देखकर शख्स की हालत खराब हो गई

Shocking Video: सोशल मीडिया पर अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसी-ऐसी चीजें दिखेंगी जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ मामलों को देखकर तो लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Animal Viral Video) शामिल होते हैं। एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर यकीन मानिए एक पल के लिए आपके होश उड़ जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स जब पेड़ पर चढ़ रहा था तो ऊपर खतरनाक जानवर उसका इंतजार कर रहा था। इस नजारे को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। 

ये तो हम सब जानते हैं जंगलों में एक से एक खतरनाक जानवरों का जमावड़ा होता है। लिहाजा, जंगल में जाते वक्त ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि, कब कौन सा जानवर कहां से हमला कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता? कई लोगों के साथ तो घटनाएं भी घट चुकी है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कैंपिंग के दौरान लकड़ी के लिए एक शख्स पेड़ पर चढ़ रहा है। लेकिन, ऊपर पहले से ही एक खतरनाक जानवर बैठा रहता है। जानवर को देखकर शख्स की हालत खराब हो जाती है और जानवर बार-बार उसकी तरफ देखते हुए हमले करने की कोशिश करता है। देखें वीडियो... 

ये भी पढ़ें -  इस वेडिंग कार्ड को पढ़कर शायद ही कोई शादी में जाना चाहेगा, दुल्हन का तरीका देखकर हर कोई हैरान

दिल दहलाने वाला नजारा

वीडियो देखकर आपको भी झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे कि अगर बिल्ली हमला कर देती तो परिणाम क्या होता? शख्स बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाते रहता है। अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'theworkingclasspage' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 45 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कई लोग वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो किसी का कहना है कि काफी खतरनाक नजारा है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि ये काफी रिस्की था।