लाइव टीवी

Viral Video: बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए फोन पर बात कर रहा था पुलिसवाला, फिर जो हुआ...

Updated Dec 27, 2021 | 12:04 IST

जरा सोचिए, कानून का रक्षक ही अगर उसका मजाक उड़ाए तो परिणाम क्या होगा? जाहिर सी बात है आम लोग भी बेपरवाह हो जाएंगे। यह वायरल वीडियो कहां का है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है। लेकिन, कैमरे में जो पल कैद हुआ है वो कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
पुलिसवालों का अंदाज तो देखिए...
मुख्य बातें
  • पुलिस वाले उड़ा रहे थे कानून का मजाक!
  • फोन पर बात करते हुए बाइक चला रहे थे पुलिस वाले
  • जवाब सुनकर हैरान रह गए लोग

ये तो हम सब जानते हैं कानून सबके लिए बराबर है। खासकर, जब बाइक या कोई अन्य गाड़ी चला रहे हैं तो सबको कुछ अनिवार्य नियम-कानूनों का पालन करना पड़ता है। लेकिन, कई बार कुछ लोग नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में पुलिसवालों का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वे कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इतना ही नहीं जब इस मामले में उनसे सवाल किया गया तो जवाब सुनकर लोग हैरान रह गए। अब इस मामले पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

जरा सोचिए, कानून का रक्षक ही अगर उसका मजाक उड़ाए तो परिणाम क्या होगा? जाहिर सी बात है आम लोग भी बेपरवाह हो जाएंगे। यह वायरल वीडियो कहां का है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है। लेकिन, कैमरे में जो पल कैद हुआ है वो कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं दो पुलिसवाले एक बाइक से जा रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि किसी ने हेलमेट नहीं पहना है। इतना ही नहीं जो पुलिसवाला बाइक चला रहा, वह फोन पर मजे से बात भी कर रहा है। उसी दौरान कुछ लोग बगल से गुजर रहे होते हैं। उन्होंने पुलिस वाले से पूछा कि आप फोन पर क्यों बात कर रहे हैं? इस पर पुलिसवाले ने कहा कि अगर किसी के मरने की खबर आ गई या फिर कोई घटना घट गई तो क्या होगा? इसलिए, फोन पर बात कर रहे हैं। वहीं, जब पूछा गया कि हेलमेट क्यों नहीं पहना है? इस पर जो जवाब मिलता है उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। देखें वीडियो...

कानून की उड़ी धज्जियां...

पुलिस वाले का जवाब सुनकर आप भी जरूर हैरान रह गए होंगे। क्योंकि, कानून का रक्षक ही अगर इस तरह का काम करे तो आम पब्लिक के साथ क्या होगा? इस वीडियो को एक पुलिस ऑफिसर IPS रूपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बेचारे...गलत जवाब...जब एक झूठ बोलो तो उसके लिए बार-बार झूठ बोलने पड़ते हैं...'।वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। कुछ लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजाक भी उड़ा रहे हैं।