लाइव टीवी

Viral Video: छोटे से पपी ने किया कुछ ऐसा कमाल, 50 लाख से ज्यादा बार देखा गया ये मजेदार वीडियो

Updated Aug 18, 2021 | 11:00 IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर छोटे पपी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह खरगोश की नकल करते नजर आ रहा है। इस क्यूट वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
छोटे से पपी ने जीता लोगों का दिल
मुख्य बातें
  • पपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • खरगोश की नकल कर रहा है मासूम पपी
  • वीडियो जीत रहा है लोगों का दिल

सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी मजेदार वीडियो छाए रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ वीडियो को देखकर हैरानी भी होती है। वहीं, कुछ वीडियो तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इसी कड़ी में एक छोटे से पपी का ऐसा क्यूट वीडियो शेयर किया गया है, जो आपका भी दिल जीत लेगा। क्योंकि, इस मजेदार वीडियो में पपी एक खरगोश की नकल कर रहा है, जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।  

बच्चा इंसान का हो या फिर किसी जानवर का कई बार ये ऐसी हरकत करते हैं, जो सीधे लोगों के मन को छू लेते हैं। हालांकि, कई बार इनकी शरारत पर लोगों को प्यार आता है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा नजर आ रहा है। क्योंकि, एक छोटा सा पपी जिस तरह से खरगोश की नकल कर रहा है वह देखने के लायक है। खरगोश जिस तरह से उछल कर इधर-उधर जाता है। पपी भी उसे देखकर उछलते हुए दाएं-बाएं घूमता है। छोटे से डॉगी का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। तो पहले आप इस वीडियो को देखें...

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

वीडियो देखकर यकीनन आपका भी मन गदगद हो गया है। यह वीडियो कितना प्यारा है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे बार-बार देख रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को '@buitengebieden' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, तीन लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, 44 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किए हैं। वहीं, इस वीडियो पर यूजर्स काफी मजेदार-मजेदार कमेंट कर रहे हैं. तो आइए, देखते हैं इस वीडियो पर लोग किस तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।